जॉन अब्राहम की दो हफ्ते पहले फिल्म रिलीज़ हुई, 'सत्यमेव जयते-2'. फिल्म की बॉक्सऑफिस पर धीमी शुरुआत हुई. पहले दिन फ़िल्म ने 3.6 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. अगलेदिन ख़राब वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के कलेक्शन में भारी ड्रॉप देखने को मिला. एकतो फिल्म का ओवर द टॉप एक्शन और दूसरा सामने 'अंतिम..' का कम्पटीशन. इन दो वजहों सेजॉन बॉक्स ऑफिस पर चल ना सके. जॉन भले सिनेमाघरों में नहीं चले, लेकिन जॉन का एकवीडियो आजकल सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से चल रहा है. कौन सा वीडियो? जॉन 'सत्यमेवजयते-2' की प्रमोशन के लिए कुछ हफ्ते पहले 'द कपिल शर्मा शो' में गए थे. जहांउन्होंने कपिल के कहने पर फिटनेस और डाइट से जुड़े कई टिप्स दर्शकों को दिए. जॉन नेकपिल को भी वजन कम करने के कुछ तरीके बताए. साथ ही जॉन ने ये भी बताया कि कैसेज्यादा तला हुआ खाने से हार्ट अटैक आता है. और यहीं से गड़बड़ हो गई. अब ट्विटर परजॉन की हार्ट अटैक का प्रोसेस बताने वाली ये क्लिप चारों ओर तैर रही है. जिसमें जॉनकहते दिख रहे हैं, "अगर आप स्ट्रेस में हो, अगर आप तेल पानी पर डालते हो तो पानी केऊपर बबल्स फॉर्म होते हैं. वैसे ही जब आपका स्ट्रेस बढ़ जाता है, तो दिल के पासबबल्स फॉर्म हो जाते हैं. जो आपका ब्लड है, वो हार्ट की तरफ़ पंप होता है, वो उनबबल्स की वजह से ऊपर जाकर रुक जाता है. उसको बोलते हैं हार्ट अटैक". जॉन का वायरलवीडियो आप नीचे देख सकते हैं Someone plz teach him pathology of #heartattacks #brainlesspic.twitter.com/WTUZeJfoZK— Dr. OBGYN (@drnngujarathi) December 7, 2021 अब ट्विटरवासी जॉन से कह रहे हैंकि वो पहले हार्ट अटैक के पीछे की पैथलॉजी समझें, तब कोई ज्ञान बघारें. Dr.OBGYNनाम के यूज़र ने जॉन की वीडियो पोस्ट करते हुए कहा,कोई इसे हार्ट अटैक की पैथलॉजी समझाओ. #ब्रेनलेसइस ट्वीट के रिप्लाई सेक्शन में भी लोग जॉन अब्राहम की मौज लेने लगे. अन्वी गुप्तानाम की यूज़र ने लिखा,ओह! इसीलिए मैं हर समोसे के बाद बेहोश हो जाती हूं.बॉलीवुड ने इसे भी डंब बना दिया. ये सबसे ज्यादा पढ़े लिखे एक्टर्स में से एक था.गोलगप्पा नाम की यूज़र ने कहा,ये कोई पहला मामला नहीं है जब कोई फिल्म स्टार टॉक शो में दिए हेल्थ और फिटनेसटिप्स की वजह से ट्रोल हो रहा है. कुछ वक़्त पहले आयुष्मान खुराना भी ट्रोल्स केनिशाने पर आ गए थे. जब उन्होंने एक पॉडकास्ट शो में ये कह दिया था कि वे प्रोटीन कोडाइजेस्ट होने में 3 साल का वक़्त लगता है. आयुष्मान का ये बयान सोशल मीडिया पर आगकी तरह फ़ैल गया. लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे और न्यूट्रीशन से संबंधित पढाईकरने के लिए बोलने लगे. ऐसे ही आमिर खान तब ट्रोल हुए थे, जब उन्होंने दंगल के बादअपनी फैट टू फिट का वीडियो डाला था. लोगों ने कहा था आमिर वीडियो में सिर्फ़ अधूरासच दिखा रहे हैं.