इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने अपने ही देश में हो रहे वर्ल्ड कप केलिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इसमें सबसे बड़ी अपडेट ये है कि इन 15प्लेयरों में उस जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं है. वही जोफ्रा आर्चर जिन्हें वर्ल्ड कपटीम में लाने के लिए बोर्ड ने काफी प्रयास किए. जोफ्रा के लिए यूके में क्रिकेटखेलने के नियमों में ढील दी गई. मगर इंग्लैंड टीम के कई खिलाड़ियों और कई पूर्वक्रिकेटरों ने जब कहा कि जोफ्रा का इस तरह पैराशूट कैंडिडेट बनकर आना बाकीखिलाड़ियों के लिए सही नहीं है तो ईसीबी जोफ्रा को वर्ल्ड कप टीम सीधे शामिल नहींकिया. ये है इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीम- बुधवार यानी 17 अप्रैल को बोर्ड ने वर्ल्डकप के लिए 15 प्लेयरों के नाम जारी किए और उसमे जोफ्रा आर्चर का नाम नहीं है. मगरसाथ बोर्ड ने एक खेल ये कर दिया कि आयरलैंड और पाकिस्तान के खिलाफ हो रहे वनडे औरटी20 मैचों के लिए 17 खिलाड़ियों की जो लिस्ट जारी की उसमें जोफ्रा आर्चर का नामशामिल है. ये सीरीज 19 मई को खत्म होनी है. और हर देश को अपने फाइनल 15 खिलाड़ियोंकी लिस्ट आईसीसी को 23 मई तक भेजनी है. यानी उसके बाद टीम में कोई बदलाव नहीं कियाजा सकेगा. ईसीबी ने जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन को इन दो सीरीज में खुद को साबितकरने का मौका दिया है. अगर जोफ्रा इसमें कुछ कमाल कर पाए तो ईसीबी को जोफ्रा केखिलाफ उठ रही आवाजों का जवाब देने में सहूलियत होगी.Jofra Archer has not been named in England's provisional 15-man squad for#CWC19.He has, however, been included in England's squads to face Ireland and Pakistanin May. FULL STORY ⬇️https://t.co/jqm1j5BJI0 pic.twitter.com/BXV5x44gPT — ICC(@ICC) April 17, 2019 कैरीबियन देश बारवाडोस में पैदा हुए जोफ्रा इंग्लैंड सिर्फकाउंटी क्रिकेट खेलने आए थे. यहां की क्रिकेट में इतना रच बच गए हैं कि अब यहीं केहोकर रह गए हैं. मगर यहां के खिलाड़ियों के लिए जोफ्रा अभी भी बाहरी ही हैं. पहलेकोई भी खिलाड़ी 18 साल की उम्र के बाद यदि यूके आता था तो उसे कम से कम 7 साल यहांबिताने होते थे, तभी वो इंग्लैंड के लिए खेलने के योग्य माना जाता था. मगर फिरईसीबी ने इस रूल को बदल कर 3 साल कर दिया. इस लिहाज से जोफ्रा आर्चर 2015 में यहांआए थे और अब तीन साल यहां पूरे कर चुके हैं. यूके में क्रिकेट के कानूनों में ढीलखुद ईसीबी ने दी है. मगर जब इंग्लैंड के लिए एक भी मैच नहीं खेले जोफ्रा आर्चर कासलेक्शन 2019 वर्ल्ड कप टीम में पक्का माना जा रहा था, अब कई खिलाड़ियों ने टीम मेंजोफ्रा को लिए जाने पर विरोध जताया है. इसमें सबसे आगे हैं क्रिस वोक्स जिन्होंनेकहा कि जोफ्रा आर्चर का टीम में आना नैतिक रूप से सही नहीं होगा. वोक्स ने आगे कहाकि जिस भी इंग्लिश खिलाड़ी की जगह जोफ्रा आंएगे, वो उसके लिए सही नहीं होगा. वोक्सने कहा कि मैं निजी तौर पर नहीं चाहूंगा कि मेरा कोई भी टीम मेट बाहर जाए. हम लोगोंने कई सालों से साथ क्रिकेट खेला है और इंग्लैंड को कई सीरीज जितवाई हैं. वोक्स केअलावा इंग्लैंड के ही बॉलर डेविड विल्ली ने कहा था कि ये बड़ी अजीब बात है कि कोईवर्ल्ड कप से ठीक पहले आए टीम सलेक्शन के लिए मौजूद हो और देश के लिए खेलने लग जाए.अभी एक हफ्ता पहले टीम के ही खिलाड़ी मार्क वुड ने कहा था कि आर्चर के टीम में आनेसे टीम का संतुलन बिगड़ जाएगा. अब इंग्लैंड की इस टीम में जोफ्रा आर्चर का इतनाविरोध हो रहा है तो बोर्ड के सामने समस्या ये है कि जोफ्रा को कैसे शामिल करें. ऐसेमें आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ ये मैच आर्चर के लिए जगह बनाने में मदद कर सकतेहैं. साथ ही आईपीएल की राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर के साथ इंग्लैंड टीम केवाइस कैप्टन जोस बटलर और बेन स्टोक्स भी खेल रहे हैं जो इंग्लैंड की वर्ल्ड कप टीममें भी हैं और ये दोनों आर्चर के लिए टीम में वो स्वीकार्यता पैदा कर सकते हैं जोबोर्ड नहीं करवा पा रहा है.--------------------------------------------------------------------------------लल्लनटॉप वीडियो भी देखें-