The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Joe Biden US President Election Reactions Kamala Harris Donald Trump Justin Trudeau

Kamala Harris से लेकर Justin Trudeau तक, Joe Biden के नाम वापसी पर किसने क्या कहा?

US President Election: डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से Joe Biden अब राष्ट्रपति चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने अपनी जगह Kamala Harris की उम्मीदवारी को समर्थन दिया है. इस पूरे मामले पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति Donald Trump, कनाडा के प्रधानमंत्री Justin Trudeau, उपराष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवारJD Vance, ब्रिटिश पीएम Keir Starmer और इजरायली राष्ट्रपति Isaac Herzog ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

Advertisement
Joe Biden
बाइडन के नाम वापस लेने के बाद वाइड हाउस के बाहर- 'Thank You Joe' का पोस्टर दिखाता युवक. (तस्वीर: AP)
pic
रवि सुमन
22 जुलाई 2024 (अपडेटेड: 22 जुलाई 2024, 09:14 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) में जो बाइडन (Joe Biden) की उम्मीदवारी पर चल रही अटकलें खत्म हो गई हैं. उन्होंने इस चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है. उनकी अपनी ही पार्टी डेमोक्रेटिक के कई नेताओं ने उनकी उम्मीदवारी का विरोध किया था. कई सर्वे के हवाले से ये भी दावा किया गया था कि वोटर्स भी ऐसा ही चाहते हैं. सर्वे में उन्हें रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सामने एक कमजोर उम्मीदवार बताया गया था.

बाइडन के नाम वापस लेने के एलान के बाद ट्रंप ने कहा है कि वो कभी इस पद के लायक नहीं थे. उन्होंने सोशल मीडिया Truth पर लिखा,

Embed

ये भी पढ़ें: Biden vs Trump: बाइडन-ट्रंप के बीच अर्थव्यवस्था, इमिग्रेशन और युद्ध पर तगड़ी बहस, पॉर्न स्टार की 'एंट्री' कैसे हो गई?

Embed
Joe Biden को धमकी दी गई?

जो बाइडन ने दूसरी बार राष्ट्रपति बनने के लिए अपनी उम्मीदवारी पेश की थी. वहीं ट्रंप भी 2016 से 2020 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रह चुके हैं. डॉनल्ड ट्रंप के बेटे डॉनल्ड ट्रंप जूनियर ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया X पर कहा है,

Embed
Embed

'Biden सबसे बेकार राष्ट्रपति'

रिपब्लिकन पार्टी की ओर से उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं- जेडी वेंस. वो ओहायो के सीनेटर भी हैं. उन्होंने बाइडन को अब तक का सबसे खराब राष्ट्रपति बताया है. उन्होंने कमला हैरिस को निशाना बनाते हुए लिखा है,

Embed
Embed

Kamala Harris को समर्थन

बाइडन ने अपनी जगह कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए समर्थन दिया है. प्रतिक्रिया में हैरिस ने लिखा,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी से पहली मुलाकात में कमला हैरिस ने खुद पाकिस्तान को क्या मैसेज दे डाला?

'बाइडन और Canada का साथ'

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने इस मौके पर बाइडन को एक महान व्यक्ति बताया है. उन्होंने कहा,

Embed
Embed

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बाइडन के इस फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने लिखा है,

Embed
Embed

'Biden को इजरायल का साथ'

इजरायल के राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने इजरायल के प्रति बाइडन के समर्थन के लिए अपना आभार व्यक्त किया है. उन्होंने लिखा है,

Embed
Embed

21 जुलाई को बाइडन ने इस बात का एलान किया. उन्होंने अपने बयान में कहा कि 2020 में कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुनना उनका सबसे बेहतर फैसला था. उन्होंने अपनी पार्टी के सभी लोगों से, साथ आने और ट्रंप को हराने की गुजारिश की है.

वीडियो: 'हिंसा किसी बात का जवाब नहीं है... ' डोनाल्ड ट्रंप पर फायरिंग के बाद बाइडन ने देश को क्या मैसेज दे दिया?

Advertisement

Advertisement

()