जो बाइडन ने जेलेंस्की को कहा 'पुतिन', कमला हैरिस को तो जो कहा वो सुन आपको भरोसा नहीं होगा!
Joe Biden ने उपराष्ट्रपति Kamala Harris का गलत नाम लिया है. उन्हें अपने धुर विरोधी Donald Trump के नाम से संबोधित किया. जबकि Volodymyr Zelensky का भी गलत नाम लिया. इन सबके बीच Hollywood सुपरस्टार George Clooney ने Democratic Party से अनुरोध किया है कि बाइडन की जगह किसी और को उम्मीदवार बनाया जाए.
.webp?width=210)
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) एक बार फिर नाम भूल गए हैं. इस बार ये नाम किसी और का नहीं बल्कि अपनी ही उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) का है. बाइडन ने उन्हें अपने धुर विरोधी डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नाम से संबोधित किया है. इतना ही नहीं अमेरिकी राष्ट्रपति ने यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लोदोमीर जेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) को भी गलत नाम से संबोधित किया है. जेलेंस्की ने उन्हें 'पुतिन' कहकर बुलाया है. जिसके बाद बाइडन की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं.
दरअसल, बाइडन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को लेकर बात की. हालांकि कमला हैरिस का नाम लेने की जगह उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति और रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का नाम ले लिया. बाइडन ने कहा,
“अगर 'उपराष्ट्रपति ट्रंप' राष्ट्रपति बनने के काबिल नहीं होते तो मैं उन्हें उपराष्ट्रपति के तौर पर चुनता ही नहीं.”
वहीं, वाशिंगटन में NATO देशों की चल रही एक बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति भी पहुंचे थे. इस दौरान बाइडन ने अपने बगल में खड़े यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की को 'राष्ट्रपति पुतिन' बोल दिया. हालांकि उन्हें तुरंत ही अपनी गलती का अहसास हुआ और उन्होंने फिर जेलेंस्की को सही नाम से बुलाया. बाइडन ने गलती सुधारते हुए कहा कि उनका पूरा फोकस पुतिन को हराने पर है.
ये भी पढ़ें: Joe Biden करा रहे दिमागी बीमारी का इलाज? 8 बार आया डॉक्टर, डॉक्यूमेंट्स से पता चली अंदर की बात!
बाइडन के ये वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं. जिसके बाद से विरोधियों की तरफ से उन पर हमले तेज हो गए हैं. दरअसल जो बाइडन (Joe Biden) की तबियत और उम्र की वजह से लगातार उनके राष्ट्रपति उम्मीदवारी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं. बाइडन कई बार कमजोर दिखे हैं. एयरफोर्स वन में चढ़ते हुए गिर जाना, स्टेज पर लड़खड़ा जाना, हाथ मिलाने के बाद भूल जाना या अचानक से खो जाना. इन वजहों से वो कई बार निशाने पर आ चुके हैं. और नाम भूलना तो...इसको लेकर एक अलग स्टोरी लिखी जा सकती है.
जॉर्ज क्लूनी ने राष्ट्रपति पद से हटने का किया आग्रहहाल ही में हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी ने भी जो बाइडन से चुनावी दौड़ से पीछे हटने का सुझाव दिया है. उसे राष्ट्रपति पद के लिए किसी और नेता को नामित करने की अपील की है. क्लूनी को डेमोक्रेटिक पार्टी और बाइडन का धुर समर्थक माना जाता है. क्लूनी ने अपने एक लेख में कहा कि उन्हें बाइडन पसंद हैं, लेकिन अगर उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने से डेमोक्रेट पार्टी कांग्रेस (अमेरिकी संसद) में भी अपना नियंत्रण खो देगी.
वीडियो: इज़रायल युद्ध के बीच हमास ने अमेरिकी मां-बेटी को छोड़ा, जो बाइडेन फोन पर क्या बोले?

