कश्मीर में पिछले 24 घंटों में ही 3 स्कूल जला दिए गए हैं. संडे को जम्मू-कश्मीर केअनंतनाग में फिर एक सरकारी स्कूल में आग लगा दी गई. दोपहर में अचानक से एक हायरसीनियर सेकेंड्री स्कूल में आग लग गई. एक अफसर ने बताया कि आग को आस-पास के लोगोंने फायर ब्रिगेड की मदद से बुझाया. एश्मुकाम में एक जवाहर नवोदय विद्यालय मेंशनिवार की रात आग लगी थी. अफसरों का कहना है कि दोनों ही मामलों में अभी आग लगने काकारण पता नहीं चल सका है. अलगाववादियों के चलाए जा रहे बंद के चलते कश्मीर में सारेस्कूल बंद चल रहे हैं. दर्जनों स्कूल तो अभी भी सुरक्षाबलों के लिए रहने की जगह बनेहुए हैं. ये वही सुरक्षा बल हैं जो 8 जुलाई को हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर आतंकीबुरहान वानी के मारे जाने के बाद मचे बवाल से निपटने के लिए भेजे गए थे.सरकार और अलगाववादी खेल रहे हैं पॉलिटिक्स-पॉलिटिक्सइस मुद्दे पर सरकार और अलगाववादी दोनों ही एक-दूसरे पर इसके लिए इल्जाम लगा रहे हैंऔर पॉलिटिक्स-पॉलिटिक्स खेल रहे हैं. दोनों के ही इस रवैये के चलते स्कूल खोले जानेकी सारी ही कोशिशें नाकाम होती दिख रही हैं. अलगाववादी अपने भाषणों में कह रहे हैंकि स्टूडेंट्स घरों से बाहर सेफ नहीं हैं. इसके पीछे उनका तर्क है कि कश्मीर उपद्रवके दौरान जितने भी लोग मारे गए या घायल हुए, ज्यादातर स्टूडेंट्स ही थे.उमर अब्दुल्ला बेहद भड़के हुए हैंऐसे में अपोजिशन लीडर और पूर्व चीफ मिनिस्टर उमर अब्दुल्ला ने सरकार औरअलगाववादियों दोनों की ही आलोचना की है. उमर ने कहा, ऐसा करने वालों को कड़ी सेकड़ी सजा मिलनी चाहिए. चाहे इसके पीछे अलगाववादी हों या फिर सरकार की गलती हो,दोनों को ही ऐसी कोई भी घटना रोकने के लिए काम करना चाहिए. NDTV की खबर के हिसाब सेइस मुद्दे पर नेशनल कांफ्रेंस के नेता ने कहा, हमारे बच्चों से क्लासरूम छीन लेनाऔर उन्हें पढ़ाई न करने देना सबसे गिरा हुआ काम है. और उन्हें नीचे गिराने का तरीकाहै. इससे एकेडमिक ग्रोथ खराब हो रही है.पुलिस बोली पहचान लिया, पकड़ भी लेंगेअफसरों का कहना है कि जबसे कश्मीर प्रॉब्लम में ये एजुकेशन वाला प्वाइंट जुड़ा है,12 लाख से भी ज्यादा स्टूडेंट्स कश्मीर में पिछले 4 महीनों से स्कूल नहीं जा पाएहैं. सारा बवाल जो हुआ है उसके चलते अब तक घाटी में 92 लोग मारे जा चुके हैं औरहजारों घायल हुए हैं. साथ ही पिछले 112 दिनों से किसी भी स्कूल में पढ़ाई-लिखाईनहीं हुई है. टाइम्स ऑफ इंडिया के हिसाब से 8 अगस्त से अब तक कश्मीर में बवाल केदौरान 25 स्कूलों को जला दिया गया है. पुलिस का कहना है कि कुछ लोग बड़ी ही दुष्टतासे प्लान करके स्कूलों को जला रहे हैं. माहौल बिगाड़ने वाले लोगों की पहचान भी करली गई है. अभी उनकी तलाश जारी है.गिलानी ने भी स्कूल जलाने वालों को दिया टिंचरवहीं अलगाववादी नेता और हुर्रियत कांफ्रेंस के सीनियर लीडर सैयद अली शाह गिलानी नेभी कहा है, जो लोग इस तरह से स्कूलों को जलाने का काम कर रहे हैं, वो कश्मीरी आवामके दुश्मन हैं. वैसे अभी घाटी के DPS स्कूल को खुलवाकर वहां पर बच्चों के एग्जामकराए गए थे. ये घाटी का वही DPS स्कूल है जिसमें गिलानी की पोती पढ़ती है. येएग्जाम एक इंडोर स्टेडियम में करवाए गए थे. कुछ भी हो किसी भी तरह के गुस्से केइजहार और विरोध के लिए स्कूलों को जलाया जाना बेवकूफी है. इसके पीछे वो लीचड़ लोगही हो सकते हैं जिनको इतनी सी बात भी समझ नहीं आती कि स्कूलों से दुश्मनी निकालकरवो कश्मीर घाटी के फ्यूचर को ही तबाह कर रहे हैं.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें -कश्मीरियों को लेकर गिलानी का दोहरापन सामने आयामिलिए पाकिस्तान के सबसे बड़े देशद्रोही से!‘भाई की शहादत का बदला लूंगा पाकिस्तान से’POK दहल उठा था और मारे गए 87 हजार से भी ज्यादा लोगKASHMIR में मुसलमानों ने मिलकर कराई एक पंडित की शादीरोग नेशन: पाकिस्तान की वो कहानी, जो पूरी सुनाई नहीं जातीउमर अब्दुल्ला को अमेरिकी एअरपोर्ट पर रोका, उन्होंने चुटकुला सुना दिया