The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • JNU Ex-DU professor SAR Geelani arrested at 3 am on sedition charges

JNU विवाद में अब धरे गए DU के पूर्व प्रोफेसर गिलानी

प्रोफेसर साहेब को पहले पुलिस ने थाने बुलाया पूछताछ के बहाने. घंटों सवालात हुए. तदउपरांत संग हवालात हुए.

Advertisement
pic
16 फ़रवरी 2016 (अपडेटेड: 16 फ़रवरी 2016, 12:10 PM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
फाइनली एंटी इंडिया इश्यू ने जेएनयू की बाउंड्री क्रॉस कर ली है. दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर एसएआर गिलानी देशद्रोह के आरोप में मंगलवार को धर लिए गए. पुलिस कह रही है, 'प्रोफेसर साहेब का एंटी इंडिया स्लोगन वाले प्रोग्राम से कनेक्शन है.' कोर्ट ने गिलानी को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है. गिलानी साहेब को मंगलवार तड़के ब्रह्म महूर्त में तीन बजे पुलिस ने अरेस्ट किया. पार्लियामेंट्री पुलिस थाने में पकड़ लिया. केस लगाया 124A, 120B वाला. प्रोफेसर साहेब को पहले पुलिस ने थाने बुलाया पूछताछ के बहाने. घंटों सवालात हुए. तदउपरांत संग हवालात हुए. अस्पताल ले जाकर मेडिकल कराया गया. फिर गिरफ्तार कर लिए गए. प्रोफेसर गिलानी की गिरफ्तारी को जेएनयू प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार के अरेस्ट होने के बाद हुई है. पुलिस का दावा है कि जेएनयू में 9 फरवरी को हुए एंटी इंडिया प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर गिलानी थे.

Advertisement

Advertisement

()