The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • JNU Controversy: University rusticated umar Khalid, Anirban; imposes Rs 10,000 fine on Kanhaiya Kumar and Ashutosh

JNU में भारत विरोधी नारों पर यूनिवर्सिटी ने दी सजा

उमर खालिद एक सेमेस्टर के लिए यूनिवर्सिटी से बर्खास्त. कन्हैया पर 10 हजार का जुर्माना.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
कुलदीप
25 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 25 अप्रैल 2016, 01:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
दिल्ली की जवाहर लाल यूनिवर्सिटी (JNU) में 9 फरवरी को जो कुछ हुआ, उस पर यूनिवर्सिटी का फैसला आ गया है. JNU एडमिनिस्ट्रेशन ने आरोपी कन्हैया कुमार, उमर खालिद, अनिर्बन भट्टाचार्य और मुजीब गट्टू को दोषी पाया है और उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है.
kanhaiya
JNU ने कन्हैया कुमार पर 10 हजार और आशुतोष पर 20 हजार रुपये जुर्माना लगाया है. यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन ने उमर खालिद को एक और मुजीब गट्टू को दो सेमेस्टर के लिए रस्टिकेट कर दिया है. अनिर्बन भट्टाचार्य 15 जुलाई तक रस्टिकेट किए गए हैं और वह अगले 5 साल तक कोई कोर्स नहीं कर पाएंगे. JNUSU के जॉइंट सेक्रेटरी और ABVP नेता सौरभ शर्मा पर भी 10 हजार का जुर्माना लगाया गया है.
umar
याद रहे कि जेएनयू में 9 फरवरी को आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर एक प्रोग्राम करवाया गया था. जिसमें भारत विरोधी नारे लगे थे. मामले में JNU स्टूडेंट यूनियन प्रेसिडेंट कन्हैया कुमार और उमर खालिद दोनों को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार करके तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. पिछले महीने दोनों जमानत पर रिहा हुए.
anirban
हालांकि कन्हैया और उमर ने दिल्ली की अदालत में अपने बचाव में कहा था कि उन्होंने देशविरोधी नारे नहीं लगाए. बल्किन उनके वीडियो फुटेज के साथ छेड़छाड़ की गई.

Advertisement

Advertisement

()