जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में एक बार फिर हिंसा हुई है. रविवार 14 नवंबर कोयहां छात्रों के गुट आपस में भिड़ गए. आजतक की खब़र के मुताबिक अखिल भारतीयविद्यार्थी परिषद (ABVP) और वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन(AISA) के छात्रों के बीच हुई इस भिड़ंत में कई छात्रों को चोटें आई हैं. घटना केबाद ABVP ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. वहीं दोनों दलों ने मार्च निकालने काऐलान किया है.#JNU में फिर भिड़े छात्र संगठन | @arvindojha#ABVP #AISA https://t.co/U95OXilRGi— AajTak (@aajtak) November 15, 2021 ABVP ने लगाए AISA पर आरोप ABVP के छात्रोंने AISA पर मारपीट के आरोप लगाए हैं. संगठन के स्टेट सेक्रेटरी सिद्धार्थ यादव काकहना है कि स्टूडेंट ऐक्टिविटी रूम में मीटिंग के दौरान AISA के कुछ छात्रों नेकमरे के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी. इस नारेबाजी के दौरान धक्कामुक्की शुरू हुई जोमारपीट में तब्दील हो गई. लल्लनटॉप से बातचीत में BJP के छात्र संगठन ने AISA को'अर्बन नक्सल' करार दिया और कहा, “ABVP के छात्र हर रविवार को होने वाली वीकलीऐक्टिविटी के लिए इकट्ठा हुए थे. इस मीटिंग के लिए हमने पहले से इजाज़त ली हुई थी.इसलिए AISA के छात्रों द्वारा कमरा खाली करने की बात पर हमने जाने से इन्कार करदिया. नारेबाजी करते हुए AISA के कार्यकर्ता कमरे में दाखिल हुए और मीटिंग मेंमौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी. इस हमले में अक्षय नाम के छात्र को चोट आईहै. उसे सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके अलावा एक दिव्यांग छात्र कोकुर्सी से नीचे गिराया गया था. इसके विरोध में आज एक मार्च निकाला जाएगा. हमनेपुलिस में भी शिकायत दर्ज़ कराई है जिसे FIR में तब्दील कराया जा रहा है.”जेएनयू में बैठक कर रहे अभाविप कार्यकर्ताओं पर हमला कर वामपंथियों ने एक बार फिरअपना असली चेहरा दिखाया है। अभाविप, जेएनयू में कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की कड़ीनिन्दा करते हुए जेएनयू प्रशासन और @DelhiPolice से ऐसे अराजक व गुंडा तत्वों परकठोर कार्रवाई करने की मांग करती है। pic.twitter.com/qcGycOcG44— ABVP (@ABVPVoice) November 15, 2021 AISA ने दी जीत की बधाई घटना को लेकर AISAने भी अपनी प्रातक्रिया दी है. AISA के नेशनल प्रेसिडेंट एन साई बालाजी ने लल्लनटॉपको एक बयान भेजा. इसमें कहा गया है, “किसी संस्था द्वारा JNU छात्र संघ के कार्यालयमें कार्यक्रम करवाने के लिए बुकिंग की गई थी. उन्होंने उस कार्यक्रम से जुड़ेपोस्टर कार्यालय के बाहर भी लगाए हुए थे. लेकिन जब संस्था के कार्यकर्ता वहांपहुंचे तो ABVP के 15 सदस्यों ने पहले से डेरा जमाया हुआ था. इसके विरोध में हम लोगशांति से प्रोटेस्ट कर रहे थे. ABVP छात्रों को वहां से हटने के लिए कहा गया, लेकिनउन्होंने गाली देना शुरू कर दिया. इसके बाद ABVP के छात्रों ने हिंसा शुरू कर दी.संख्या के मामले में हमारी तादात ज्यादा थी. हमारे साथ आम छात्र भी मौजूद थे. इसलिएABVP के छात्रों को वहां से जाना पड़ा. इस जीत की हम सबको बधाई.” यही बात बालाजी नेअपने ट्विटर हैंडल पर भी कही है.True face of ABVP, who after illegally occupying JNUSU Union room yesterdaydespite prior booking of the room by another organisation, when asked to leave.They started attacking JNU students!ABVP onlys knows violence. Join JNUSU march at 5.30pm against ABVP violence incampus pic.twitter.com/dpFVQKWmvX — N Sai Balaji | ఎన్ సాయి బాలాజీ (@nsaibalaji)November 15, 2021 इस मामले में JNU छात्र संघ की अध्यक्ष आयशी घोष ने ट्वीट करABVP पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, “एबीवीपी के गुंडों ने जेएनयू में आज हिंसाफैलाई. इन अपराधियों ने बार-बार छात्रों पर हिंसा की है और कैंपस के लोकतंत्र कोबाधित किया है. क्या जेएनयू प्रशासन अब भी चुप रहेगा? क्या गुंडों पर कोई कार्रवाईनहीं होगी?” ABVP'S GOONS UNLEASHED VIOLENCE IN JNU TODAY. Time and again thesecriminals have unleashed violence on students and have disrupted campusdemocracy. Will the JNU Administration still be silent ? Will no actions betaken on the goons ? Photos of students attacked today.pic.twitter.com/ZnkjZ10Vhq — Aishe (ঐশী) (@aishe_ghosh) November 14, 2021 पिछले साल भी हुई थी हिंसा! JNU में हिंसा नई बात नहीं है. पिछले साल 5 जनवरीको दर्जनों लोगों ने JNU कैंपस में घुसकर छात्रों के साथ काफी मारपीट की थी. इन सभीलोगों ने मास्क पहने हुए थे. हमले में छात्रों समेत करीब 40 लोग घायल हो गए थे.इनमें JNU छात्र संघ की अध्यक्ष आयशी घोष भी शामिल थीं. इस घटना के बाद कई जगहछात्रों पर हुए हमले का विरोध किया गया था. पुलिस ने 3 मास्कधारी लोगों की पहचान कीथी. इनमें एक लड़की भी शामिल थी जिसकी पहचान ABVP कार्यकर्ता के रूप में हुईथी. हालांकि आज तक कोई गिरफ़्तारी नहीं हो पाई है.