ABVP की नेता ने TV डिबेट में कहा- हमें कहा गया था रॉड, पेपर स्प्रे, एसिड, जो मिले वो लेकर निकलो
जानिए, ये बात बोल जाने के बाद सफाई में क्या कहा...
Advertisement

टाइम्स नाऊ के विडियो का स्क्रीनशॉट, जिसमें ABVP नेता बताती हैं कि वॉट्सऐप ग्रुप पर डंडे, एसिड लेकर आने को कहा गया था
Quick AI Highlights
Click here to view more
'अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद' (ABVP) दिल्ली की स्टेट जॉइंट सेक्रेटरी अणिमा सोनकर. इन्होंने एक न्यूज़ चैनल की डिबेट के दौरान माना कि 5 जनवरी को JNU स्टूडेंट्स के वॉट्सऐप ग्रुप्स में छात्रों को 'आर्म्ड' रहने की हिदायत दी गई थी. उनसे कहा गया था कि वो बिना हथियार के बाहर न निकलें. रॉड, पेपर स्प्रे, एसिड, जो भी मिले. अनिमा का ये विडियो #JNUHiddenTruth, #JNUTerrorAttack जैसे हैशटैग के साथ ट्विटर पर ख़ूब शेयर हो रहा है.
ये हुआ 'टाइम्स नाऊ' के एक शो 'न्यूज़आवर' के दौरान. 6 जनवरी को इसके एपिसोड में अणिमा भी बुलाई गई थीं. शो में हिंसा वाले दिन वहां से वायरल हुई कुछ तस्वीरों, कुछ विडियोज़ पर भी बात हुई. BJP की ओर से नूपुर शर्मा और ABVP की तरफ से अणिमा सोनकर थीं इस डिबेट में. इनका दावा था कि JNU में दिखे नकाबपोश लोग लेफ़्ट के लोग थे. उन्होंने नकाब पहनकर अपनी पहचान छुपाई. ABVP के लोगों ने मास्क नहीं पहना था. इन्होंने ये भी कहा कि JNU छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष ने ख़ुद ही अपना सिर फुड़वाया. इसी बहस के दौरान NSUI के अक्षय लाकड़ा ने एक तस्वीर दिखाई. इसमें हाथ में लाठी लिए कुछ लोग नज़र आ रहे थे. इनके चेहरे पर नकाब नहीं था. NSUI के अक्षय लाकड़ा ने कहा कि तस्वीर में नज़र आ रहे एक शख्स का नाम विकास पटेल है और वो ABVP से जुड़े हैं.
JNU हिंसा: प्रत्यक्षदर्शी, छात्रसंघ, ABVP और दिल्ली पुलिस क्या कह रही है? JNU से ही पढ़कर निकले निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने यूनिवर्सिटी में हिंसा पर क्या कहा? JNU हिंसा: छात्रसंघ के महासचिव सतीश चंद्र यादव ने बताया कैंपस के अंदर हकीकत में क्या हुआ?
मोबाइल पर ये फ्रेम दिखाते हुए ऐंकर पद्मजा ने कहा-ABVP Jt. Secy Anima Sonkar admits that the image of two students armed with lathis & rods is of ABVP members.
cc @DelhiPolice, to aid you in taking action.#ABVP_TERRORISTS pic.twitter.com/Bhgo0uOt9S — Ruchira Chaturvedi (@RuchiraC) January 6, 2020
एक सेकेंड, एक सेकेंड, अणिमा इस विडियो के बारे में बता रही थीं. यहां पर आप कह रहे हैं कि ABVP के लोग डंडा लेकर क्यों खड़े हुए हैं. अणिमा सोनकर?इसपर अणिमा ने कहा-
सारे वॉट्सऐप ग्रुप्स में इतना डर, इतना ख़ौफ़ फैला दिया गया था. डराने वाली बातें कहीं गईं. कहा गया कि जब भी बाहर निकलो, तो झुंड में निकलो. जब भी बाहर निकलो तो रॉड वगैरह जो भी मिले, वो लेकर बाहर निकलो. पेपर स्प्रे, कुछ भी. किसी के पास एसिड हो तो. मैंने वैसे एसिड अटैक की किसी घटना के बारे में नहीं सुना है.तभी ऐंकर ने फिर से अपना सवाल दोहराते हुए पूछा-
आप मान रही हैं कि दोनों (नकाबपोश) ABVP के हैं?इसका जवाब देते हुए अणिमा ने कहा-
विकास पटेल हमारे कार्यकर्ता हैं. मैं उन्हें 'डिसओन' नहीं करूंगी.इसपर फिर ऐंकर का सवाल आया-
ये लाठी क्यों पकड़े हुए हैं? आत्मरक्षा में लाठी पकड़े हुए हैं?इसका जवाब देते हुए अणिमा ने कहा-
जी, आत्मरक्षा में. पूरी तरह से आत्मरक्षा में.इसके बाद ऐंकर ने पूछा-
मतलब आप मान रही हैं कि कल आपके दो ABVP सदस्य लाठी लेकर घूम रहे थे?इसके बाद अणिमा ने ये कहने की कोशिश की कि वो ये नहीं कह रही हैं कि लाठी लेकर घूम रहे वो लोग, जो विडियो में दिख रहे हैं, विकास पटेल हैं. इसपर ऐंकर ने उनसे कहा-
आपने कहा है कि आपके ABVP के लोग डंडा लेकर घूम रहे थे. इसे सेल्फ डिफेंस कह रही हैं आप.इसपर अणिमा ने कहा-
मैं कह रही हूं कि हर किसी को हथियारबंद रहने के लिए कहा गया था. हर किसी को. सारे हॉस्टल, पूरे ब्रह्मपुत्र हॉस्टल से कहा गया था.
इसपर ऐंकर ने सवाल पूछा कि हथियारबंद रहने की बात किसने कही थी. जवाब में अणिमा अपने मोबाइल पर कुछ खोजते हुए कहने लगीं कि वो दिखाती हैं. ऐंकर ने अपना सवाल दोहराया. इसपर अणिमा ने कहा कि हर किसी से कहा गया था. ऐंकर ने पूछा कि वो जिस वॉट्सऐप ग्रुप की बात कर रही हैं, वो किसका है? क्या वो उनका वॉट्सऐप ग्रुप है? इसके जवाब में अणिमा बोलीं-#JNUHiddenTruth | Listen in: ABVP Delhi State Jt Secretary ‘explains’ the video of alleged ABVP violence in JNU. | @thenewshour AGENDA with Padmaja Joshi. pic.twitter.com/eiYgZIn531
— TIMES NOW (@TimesNow) January 6, 2020
ये सबका ग्रुप है. सभी का ग्रुप है.ऐंकर ने फिर सवाल दोहराया. पूछा, ABVP के लोगों को हथियारबंद होने के लिए किसने कहा था. जवाब में अणिमा बोलीं कि बस ABVP नहीं. जवाब में ऐंकर ने कहा-
मगर ये दोनों तो ABVP के हैं न. आप मान रही हैं.जवाब में अणिमा ने कहा कि वो बस इतना कह रही हैं कि विकास पटेल उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं.
फिर ऐंकर ने उन्हें वो तस्वीर दिखाकर पूछा कि क्या वो ये कह रही हैं कि विडियो में दिख रहे दोनों शख्स उनकी पार्टी के कार्यकर्ता हैं. अणिमा ने इससे इनकार किया. कहा, वो बस नाम से बता रही हैं कि विकास पटेल उनकी पार्टी के ऐक्टिविस्ट हैं. कि वो फोटो देखकर पहचान नहीं कर रही हैं. वो ये नहीं कह रही हैं कि फोटो में दिख रहा शख्स विकास पटेल है. इन सबपर फिर BJP की नूपुर शर्मा ने प्रतिक्रिया दी. कहा, किसने किसको मारा और किसके पास क्या था, ये देखने का काम कोर्ट का है. फिर उन्होंने ये भी कहा कि आत्मरक्षा क़ानूनी डिफेंस है.Sharing clip again for watching convenience https://t.co/7da7nT63cR
— Meghnad (@Memeghnad) January 6, 2020
JNU हिंसा: प्रत्यक्षदर्शी, छात्रसंघ, ABVP और दिल्ली पुलिस क्या कह रही है? JNU से ही पढ़कर निकले निर्मला सीतारमण और एस जयशंकर ने यूनिवर्सिटी में हिंसा पर क्या कहा? JNU हिंसा: छात्रसंघ के महासचिव सतीश चंद्र यादव ने बताया कैंपस के अंदर हकीकत में क्या हुआ?

