जम्मू कश्मीर में सीएम ही नहीं चुना जा पा रहा है. जम्मू-कश्मीर में पीडीपी औरबीजेपी की गठबंधन सरकार है. 'शर्तें लागू' को लेकर बवाल है दोनों पार्टियों के बीचमें. पर फाइनली पीएम नरेंद्र मोदी अब आगे आ गए हैं. मंगलवार को महबूबा मुफ्ती औरमोदी की मुलाकात हुई. सरकार बनाने को लेकर मुलाकात के बाद महबूबा ने कहा, 'मोदी सेमिलकर सेटेसफाइड हूं. मुलाकात अच्छी और पॉजिटिव रही.'https://twitter.com/PTI_News/status/712156233965248512 महबूबा और मोदी की मुलाकातकरीब 45 मिनट चली. महबूबा ने कहा, 'दोनों पार्टियां जम्मू कश्मीर की पब्लिक का भलाचाहती है. हमारी मुलाकात पॉजिटिव रही. वजीर-ए-आजम से मिलकर मुतमईन (निश्चिंत) हूं.गुरुवार को विधायक दल की बैठक होगी, जिसके बाद सरकार बनाने को लेकर फाइनल फैसलाहोगा.' देखिए और क्या बोलीं महबूबा..https://twitter.com/ANI_news/status/712160115135131648 इससे पहले बीजेपी की तरफसे कहा गया कि पीडीपी की नई शर्तों को नहीं माना जा सकता. मुफ्ती मोहम्मद सईद केसाथ जिन शर्तों पर सरकार बनाई गई थी, उन्हें बदल नहीं सकते. वहीं उमर अब्दुल्ला भीगर्वनर वोहरा से मिले. बोले- ढाई महीने से सरकार ही नहीं बन रही है. हम विपक्ष मेंबैठने के लिए तैयार हैं, पर पहले सरकार तो बने. और अगर ऐसा नहीं हो रहा है, तब तोफिर चुनाव ही अंतिम विकल्प है.