इंडिया के पठानकोट में आंतकी अटैक हुआ. सब कह रहे हैं आतंकी पाकिस्तान से आए थे.लेकिन अब इसी अटैक की जांच में पाकिस्तान भी मदद करेगा. पाकिस्तानी पीएम नवाज शरीफने सोमवार को जांच के लिए जॉइंट इंवेस्टिगेशन टीम (JIT) बनाने का ऐलान कर दिया है.शरीफ ने आईबी चीफ से बात भी कर ली है. इस JIT में आईबी, ISI और मिलिट्री एजेंसी केऑफिसर्स रहेंगे. 'द एक्सप्रेस ट्रिब्यून' की खबर के मुताबिक, नवाज शरीफ, सरताजअजीज समेत कई पाकिस्तानी मंत्रियों ने इस बारे में हुई मीटिंग में हिस्सा लिया.सूत्रों के मुताबिक, पठानकोट अटैक के खिलाफ कदम उठाने को लेकर शरीफ काफी गंभीर हैं.शरीफ ने पाकिस्तानी आर्मी चीफ राहिल शरीफ से भी जेआईटी बनाने को लेकर बात की थी.जेआईटी के जरिए इंडिया-पाकिस्तान के रिश्तों को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही है.ताकि दोनों देशों के बीच शुरू हुई बातचीत फिर से बंद न हो. पठानकोट अटैक को लेकरइंडिया ने पाकिस्तान के साथ सबूत शेयर किए हैं. इंडिया ने पाकिस्तान से कदम उठानेकी मांग की. इंडिया के मुहैया कराए सबूतों में पठानकोट अटैक के लिए आए आतंकियों कीफोन कॉल डिटेल और रिकॉर्डिंग्स शामिल हैं. याद रहे कि 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस परहुए आतंकी हमले में 7 जवान शहीद हो गए थे. सुरक्षाबलों ने 6 आतंकियों को मार गिरायाथा. ये आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से थे.