दुबई के दो बच्चों ने खरीद लिया Jiohotstar.com डोमेन, अंबानी की कंपनी के पास अब क्या है रास्ता?
दिल्ली के एक ऐप डेवलपर ने बताया था कि उसके पास जियोहॉटस्टार डॉट कॉम (jiohotstar.com) डोमेन है. उसने ये डोमेन JioCinema और Hotstar के संभावित मर्जर के मद्देनजर खरीदा था. मर्जर के बाद उसने Reliance Industries से इस डोमेन को खरीदने की अपील की. अब इस डोमेन पर Jainam और Jivika का नाम आ रहा है.

जियोहॉटस्टार डॉट कॉम (jiohotstar.com) डोमेन अब दुबई के दो बच्चों का हो गया है. ये डोमेन पहले दिल्ली के एक ऐप डेवलपर के पास था. इस डेवलपर ने अपना डोमेन मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) को बेचने की पेशकश की थी. लेकिन अब jiohotstar.com पर जानकारी दी गई है कि UAE (संयुक्त अरब अमीरात) के शहर दुबई में रहने वाले भाई-बहन जैनम और जीविका ने ये डोमेन खरीद लिया है. बताया गया है कि उन्होंने ऐसा दिल्ली के एक युवा सॉफ्टवेयर डेवलपर की मदद के लिए किया है.
क्या है पूरा मामला?दरअसल, हाल ही में jiohotstar.com पर एक पोस्ट किया गया था. ये पोस्ट 'ड्रीमर' नाम से किया गया गया था. इसने खुद को दिल्ली का एक ऐप डेवलपर बताया था. इस ऐप डेवलपर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव के नाम पोस्ट किया था,
ऐप डेवलपर ने आगे लिखा,
इस पोस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज से इस डोमेन को खरीदने की अपील की गई थी.
ये भी पढ़ें- SEBI ने अनिल अंबानी के बेटे पर ठोका एक करोड़ का जुर्माना, लोन से जुड़ा है मामला
ऐप डेवलपर ने बोला- ‘कंपनी नहीं मानी’बाद में इस पोस्ट के ऊपर 24 अक्टूबर को एक अपडेट डाला गया. इसमें बताया गया कि रिलांयस के एक एग्जीक्यूटिव ने संपर्क किया था. और डेवलपर ने अपने EMBA प्रोग्राम के लिए कंपनी से ट्यूशन फीस मांगी थी, जिसे खारिज कर दिया गया. ये भी लिखा गया कि कंपनी मामले में कानूनी रास्ता अपनाएगी. हालांकि, डेवलपर ने फिर भी उम्मीद जताई कि कंपनी उसकी रिक्वेस्ट पर गौर करेगी.
ऐप डेवलपर ने अपडेट में आगे लिखा,
दुबई के दो यूट्यूबर बच्चों ने खरीदा डोमेनअब jiohotstar.com ऐप डेवलपर का कोई पोस्ट नहीं है, बल्कि दुबई के जैनम और जीविका की ओर से एक संदेश है. इसमें बताया गया है कि उन्होंने दिल्ली के सॉफ्टेवेयर डेवलपर को सपोर्ट करने के लिए इस डोमेने को खरीद लिया है. ये भी बताया गया है कि इस डोमेन को भविष्य में बेचने का विकल्प भी उन्होंने खुला रखा है.
इस पर बताया गया है कि जैनम और जीविका JJ Funtime नाम का एक YouTube चैनल चलाते हैं. इसमें दोनों साइंस के टॉपिक्स पर वीडियो बनाते हैं. JJ Funtime YouTube चैनल 2017 में शुरू किया गया था. इसकी शुरुआत खिलौनों के अनबॉक्सिंग वीडियो से हुई थी. फिर, इस पर जैनम और जीविका खेलते हुए कुछ पलों को शेयर किया गया. फिर चैनल पर साइंस के वीडियो आने लगे. अब जैनम और जीविका का अगला कदम पॉडकास्ट लॉन्च करना है, जिसके कुछ एपिसोड बड़ी हस्तियों के साथ रिकॉर्ड कर लिए गए हैं. इसे जल्द ही लाइव किया जाएगा.
वीडियो: डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ हुई ‘स्पेशल ऑप्स 1.5’ का सीक्वल क्या धांसू बन पाया है?

.webp?width=60)

