इस तरह से, उस तरह से, न जाने किस-किस तरह से लोग जियो सिम के जुगाड़ में लगे हुएहैं. कइयों को मिल गया है, तो कुछ अब भी जुगाड़ कर रहे हैं. लेकिन गुरू, असल समस्यासिम न मिलना नहीं है. सबसे ज्यादा खराब किस्मत तो उनकी है, जिन्हें सिम मिल गया है,लेकिन उनके फोन में चल नहीं रहा है. ये वैसे ही है जैसे पसंदीदा स्टार आपके बगल मेंहो और आपके फोन का कैमरा काम न कर रहा हो.तो दिक्कत ये है कि बहुत सारे लोगों के पास ऐसे स्मार्टफोन हैं, जिनमें जियो सिमचलता ही नहीं है और कई ऐसे हैं, जिनके फोन ट्रबलशूट किए बिना जियो सपोर्ट नहींकरेंगे.जियो सिम मत लीजिए, अगर ये समस्याएं हैं:# अगर आपके पास फीचर फोन है.# अगर आपका फोन सिर्फ 2G और 3G सपोर्ट करता है. इस मुगालते में मत रहिएगा किस्मार्टफोन है, तो 4G चलेगा ही. श्याओमी Mi4 और गूगल नेक्सस 4 जैसे कई स्मार्टफोन्स4G सपोर्ट नहीं करते हैं.# अगर आपके पास सिर्फ एक ही फोन है और आप अपना नंबर नहीं बदलना चाहते.# अगर आपके पास ड्यूल-सिम फोन है. 4G केवल एक ही स्लॉट में सपोर्ट करता है और आपअपने सिम का स्लॉट नहीं बदलना चाहते.तो ये तो वो समस्याएं रहीं, जो स्मार्टफोन की वजह से होती हैं. लेकिन, कई यूजर्स कोये परेशानी आ रही है कि जब वो अपने 4G स्मार्टफोन में जियो सिम इन्सर्ट करते हैं तोवो काम ही नहीं करता है. आओ इसका भी इलाज बताते हैं.अगर सिम रिक्ग्नाइज्ड न हो# अगर ये दिक्कत है तो पहले कन्फर्म कर लो कि जियो सिम फोन के 4G स्लॉट में लगा हो.कई डुअल सिम फोन्स में पहला स्लॉट 4G सिम के लिए होता है और दूसरा स्लॉट बाकी सिमके लिए. तो फोन स्विच ऑफ करके जियो सिम को 4G स्लॉट में लगा दें.# इसके बाद फोन रीस्टार्ट करें. इससे जियो सिम चलने लगेगा. अगर ऐसा करके भी जियोसिम नहीं चल रहा है तो फिर दिक्कत आपकी फोन सेटिंग्स के साथ है.सिम रिक्ग्नाइज हो गया है, लेकिन सिग्नल नहीं आ रहे# देख लो कि जियो सिम का डेटा ऑन है या नहीं. ऐंड्रॉयड फोन में ये बहुत ही आसानी सेहो जाता है. नेटवर्क के साइन पर टैप करके जो ऑप्शन खुलता है, उसमें डेटा ऑन करदीजिए.# इसके बाद देखिए कि नेटवर्क सेटिंग में आपने सिम 1 को डेटा के लिए प्राइमरी सिमसेलेक्ट किया है या नहीं. नहीं किया होगा तो नेट नहीं चलेगा.# ये भी देख लीजिए कि फोन LTE नेटवर्क पर चलने के लिए सेट है या नहीं. ये आप'सेटिंग्स> मोबाइल नेटवर्क्स> प्रिफर्ड नेटवर्क टाइप' में जाकर कर सकते हैं.# अगर जरूरत पड़े तो अपने APN को Loop Internet पर सेट कर दें. ये आपके फोन में तभीहोगा, जब जियो सिम रिक्ग्नाइज हो गया होगा. ये चेक करने के लिए 'सेटिंग्स> मोबाइलनेटवर्क्स> एक्सेस पॉइंट नेम' पर जाइए.# 'सेटिंग्स> मोबाइल नेटवर्क्स> नेटवर्क ऑपरेटर्स' पर जाकर जियो को नेटवर्क ऑपरेटरके तौर पर सेट कीजिए.# अगर इतने के बाद भी जियो सिम काम नहीं कर रहा है, तो हो सकता है कि आपके फोन मेंसॉफ्टवेयर या हार्डवेयर से जुड़ी कोई दिक्कत हो.सिम चल रहा हो, लेकिन कॉल न लग रही हो# गूगल प्ले स्टोर से 'Jio Join' ऐप इंस्टॉल कर लीजिए. इससे प्रॉब्लम्स काफी हद तकफिक्स हो जाएंगी. हालांकि, ये ऐप ऐंड्रॉइड नोगट पर काम नहीं करता है, किसी अपडेट सेफिक्स हो जाए, तो अलग बात है.अगर ये कोई लोचा नहीं चाहिएअगर इतनी सारी टेक्निकल चीजों से गुजरने का मन नहीं है, लेकिन जियो से इंटरनेटचलाना ही है, तो एक काम करो. रिलायंस स्टोर पर जाओ. एक जियोफाई खरीदो. घर आकरहॉटस्पॉट बनाओ. ये सबसे सस्ता और आसान तरीका है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: नीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिएजियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबर रिलायंस जियो यूज करनेवालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई है क्या आपके जियो की 4G स्पीड राखहो गई है? आओ बढ़ा दें बिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नयाजुगाड़ इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगा