अभी तक रिलायंस जियो के बारे में सब अच्छी-अच्छी खबरें आ रही थीं. कहीं इसके फ्रीवाले फायदे, तो कहीं अंबानी की दिलेरी गिनाई जा रही थी, लेकिन अब धंधे की बात करनेका वक्त आ गया है.मार्केट में खबर है कि जियो का वेलकम ऑफर वादे से लगभग एक महीने पहले 3 दिसंबर कोबंद होने जा रहा है, क्योंकि TRAI के नियमों के मुताबिक वो 90 दिनों से ज्यादा तकप्रमोशनल ऑफर नहीं दे सकता. रिलायंस का वादा था कि जियो यूजर्स को 31 दिसंबर तकफ्री कॉलिंग और डेटा मिलेगा, लेकिन अब ये ऑफर 3 दिसंबर को बंद हो जाएगा. साथ ही,फ्री वेलकम ऑफर वाला जियो सिम भी सिर्फ 3 दिसंबर तक ही मिलेगा. इसके बाद अगर आपजियो सिम लेंगे, तो आपको कॉमर्शियल प्लान लेना पड़ेगा, यानी पैसे देने पड़ेंगे.लेकिन, इसमें झोल है. पढ़िए पूरी बात क्या है.बात शुरू कहां से हुई?5 सितंबर से फ्री 4G इंटरनेट और कॉलिंग देकर जियो ने बेहद कम समय में लगभग 2करोड़ यूजर्स बना लिए. बाजार का कॉम्पिटीशन एकतरफा होने की वजह से एयरटेल, वोडाफोनऔर आइडिया जैसी कंपनियों की सांसें फूली पड़ी हैं. मार्केट पूरी तरह हाथ से न निकलजाए, इसके लिए इन कंपनियों ने TRAI से जियो के ऑफर्स पर निगाह टेढ़ी करने के लिएकहा, ताकि इन कंपनियों के साथ बेईमानी न हो जाए. बाकी कंपनियों को शक है कि जियो केऑफर टेलिकॉम नियमों को तोड़ रहे हैं.TRAI ने क्या कहाTRAI ने जियो के ऑफर्स देखने के बाद कहा कि इसमें गलत तो कुछ भी नहीं है. जो भीऑफर्स हैं, वो नियम के दायरे में ही हैं. बस एक ही दिक्कत है कि ऐसे प्रमोशनल ऑफर90 दिनों से ज्यादा तक नहीं दिए जा सकते.जवाब में जियो ने क्या कहाजियो की तरफ से साफ किया गया कि जियो वेलकम ऑफर सिर्फ 3 दिसंबर तक ही मिलेगा, लेकिनजिन लोगों ने पहले से ये सर्विस ले रखी है, उन्हें 31 दिसंबर तक फ्री डेटा औरकॉलिंग मिलती रहेगी. 3 दिसंबर के बाद जियो लेने वालों को पैसे देकर नए ऑफर और टैरिफप्लान सब्स्क्राइब करने होंगे.अब क्या होगा/हो सकता हैजियो ने कह तो दिया है कि पुराने सब्सक्राइबर्स को 31 दिसंबर तक फ्री सर्विस मिलतीरहेगी, लेकिन TRAI की तरफ से इस पर अभी तक कोई रिएक्शन नहीं आया है. अगर TRAI इस परआपत्ति जताता है तो जियो के पास दो ऑप्शन होंगे. या तो जियो अपनी कॉमर्शियललॉन्चिंग की तारीख पहले ले आएगा और 4 दिसंबर से ही पैसे चार्ज करने लगेगा या वोजियो यूजर्स के लिए एक नया ऑफर ले आएगा, जिससे उन्हें 31 दिसंबर तक फ्री डेटा औरकॉलिंग मिलती रहे.जियो टैरिफएक खुशफहमी भी पाल सकते हैंमार्केट में एक खबर ये भी चल रही है कि रिलायंस जियो फ्री सर्विस वाला अपना वेलकमऑफर दिसंबर से आगे बढ़ा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'POI की समस्या और फोन नंबरपोर्ट न करा पाने की वजह से अगर लोग जियो की सुविधा का पर्याप्त फायदा उठाने मेंनाकाम रहते हैं, तो जियो का ऑफर बढ़ाया जा सकता है. साथ ही, अगर जियो सर्विस केमामले में रिलायंस के पैमानों पर खरा नहीं उतरा तो वेलकम ऑफर बढ़ाया जा सकता है.'आप क्या करें?लोड मत लो गुरू... दबा के यूज करो रिलायंस जियो. 3 दिसंबर को बंद भी होगा, तब भीअभी करीब डेढ़ महीने से ज्यादा बचा है. बाकी अपडेट तो हम बताएंगे ही आपको.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें:जियो वालों के लिए एक बुरी खबर और देश के लिए एक अच्छी खबररिलायंस जियो यूज करने वालों के लिए बुरी खबर और इस पर मुहर भी लग गई हैक्या आपके जियो की 4G स्पीड राख हो गई है? आओ बढ़ा देंबिना 4G वाले मोबाइल में भी रिलायंस जियो चलाने का नया जुगाड़इन लोगों की चली तो रिलायंस जियो 4G बंद हो जाएगानीला-नारंगी, दो रंगों में क्यों है जियो सिम और कौन सा लेना चाहिए