औरत के सिर पर 20 बार वार कर काट दिए दोनों हाथ
झारखंड का मामला. सोनाली के किसी और से शादी करने से खफा था सिरफिरा.
Advertisement

फोटो क्रेडिट: एनडीटीवी
Quick AI Highlights
Click here to view more
30 साल की सोनाली. कॉलेज से निकली थी. तभी एक बंदा आता है. ये बंदा सालों से सोनाली को परेशान कर रहा था. सोनाली से जबरन शादी करना चाहता था. लेकिन जब बात नहीं बनी तो आखिर में हार मानकर उसने घिनौनी हरकत कर डाली. 20 बार सोनाली के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया. इसके बाद वो सिरफिरा खून से सनी सोनाली के दोनों हाथ भी काट देता है. पुलिस को एक हाथ सोनाली मुर्मु की लाश के पास ही पड़ा मिला.
मामला रांची के पास रामगढ़ जिले का है. बताया जा रहा है कि सुकेन मंडल नाम का ये आरोपी स्कूल के दिनों से सोनाली के पीछे पड़ा हुआ था. सुकेन सोनाली से शादी करना चाहता था. लेकिन ये एकतरफा झुकाव था, सुकेन का सोनाली की तरफ. सोनाली के परिवार ने उसकी शादी चितरजंन नाम के बंदे से करवा दी.
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, चितरंजन ने कहा, 'सोनाली और मेरी शादी के बाद भी वो हमें परेशान करता रहा. वो हमें धमकियां देता था. सोनाली ने अपना नंबर भी बदल लिया था. लेकिन इसके बाद भी सुकेन हमारे पीछे पड़ा रहा. मैं चाहता हूं कि उसे जल्द से जल्द सजा मिले.' सूत्रों के मुताबिक, चितरंजन और सोनाली ने सुकेन के खिलाफ पुलिस में कभी शिकायत नहीं की.
सोनाली महर्षि परमहंस कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन कॉलेज से टीचर बनने की पढ़ाई कर रही थीं. इसी कॉलेज के बाहर सुकेन से सोनाली पर हमला किया. पुलिस सुकेन की तलाश कर रही है. फिलहाल वो पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.

