'मुहर्रम के चंदे' को लेकर रांची में बवाल, मामला पुलिस तक पहुंचा और सियासत भी तेज हो गई
Jharkhand के रांची में मुहर्रम का चंदा देने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है. पीड़ित दुकानदार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

झारखंड (Jharkhand) की राजधानी रांची में मुहर्रम (Muharram) का चंदा मांगने को लेकर विवाद हो गया. यहां एक म्यूजिकल स्टोर पर कुछ युवक चंदा वसूलने आए थे. आरोप है कि युवक जबरदस्ती चंदा वसूल रहे थे. इस दौरान उन्होंने दुकानदार के साथ मारपीट भी की. इस घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों में काफी आक्रोश है. पीड़ित दुकानदार ने लोअर बाजार थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.
म्यूजिकल स्टोर के मालिक रिंकू दास की ओर से कराई गई शिकायत में कहा गया कि सुबह 11 बजे के आसपास दो अज्ञात लोग उनकी दुकान में आए और चंदा मांगने लगे. इस दौरान वे गाली-गलौच भी कर रहे थे. उस वक्त उनका बेटा आदर्श और एक स्टाफ दुकान में थे. उनके बेटे ने गाली-गलौच का विरोध किया तो उन लोगों ने रॉड से उन पर हमला कर दिया. मारपीट में दोनों जख्मी हो गए हैं.
ये भी पढ़ें - "मुहर्रम के नाम पर...", CM योगी ने क्या कहा जो मुस्लिम नेता ने कांवड़ यात्रा बंद कराने की धमकी दे दी?
झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस घटना को लेकर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने अपने एक्स हैंडल से घटना का वीडियो शेयर करते हुए लिखा,
बाबूलाल मरांडी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें देखा जा सकता है कि एक दुकान पर कुछ लोग चंदा मांग रहे हैं. इस दौरान दुकानदार और चंदा मांगने आए युवकों में बहस हो जाती है. और ये बहस जल्दी ही मारपीट में बदल जाती है. हालांकि, वीडियो से ये साफ नहीं हो पाता है कि दोनों पक्ष में किस बात पर बहस हुई.
वीडियो: तारीख: औरंगजेब और मुहर्रम का इतिहास, बैन क्यों लगा दिया था?

.webp?width=60)

