The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jharkhand police arrested a man trying to marry for seventh time

फर्जी पुलिस अफसर बन कर लीं 6 शादियां, सातवीं में पहुंची असली पुलिस, धरा गया!

शख्स शादी के जरिए ठगी कर रहा था.

Advertisement
pic
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 07:27 PM IST)
Jharkhand man tries to marry for seventh time, arrested
शख्स फर्जी शादी कर ठगी करता था. (फोटो: सोशल मीडिया)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड के एक युवक ने एक-दो नहीं, बल्कि छह शादी कर लीं. मन फिर भी नहीं भरा तो सातवीं शादी करने चला था, लेकिन वरमाला के दौरान ही पुलिस पहुंच गई और युवक को बीच शादी से भागना पड़ा. अब पकड़ में आ गया है.

मामला झारखंड के बोकारो का है. पुलिस ने धनबाद के भूली में रहने वाले 50 वर्षीय असलम को गिरफ्तार किया है. असलम खुद को पुलिस अफसर बताकर 6 शादी कर चुका है. पिछले साल दिसंबर में 7वीं शादी के दौरान पुलिस ने असलम को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वो भाग निकला था.

पुलिस पहुंची तो वरमाला छोड़ भाग गया

मामला 7-8 दिसंबर 2022 का है. पुलिस को सूचना मिली कि हरला इलाके में एक युवक नाम बदलकर नाबालिग युवती से शादी कर रहा है. पुलिस पहुंची, तब वरमाला की रस्म चल रही थी. भनक लगते ही असलम बारातियों के साथ भाग निकला. पुलिस को वहां से एक बैग मिला, जिसमें नकली वर्दी, बैच और फर्जी आधार कार्ड मिले. दुल्हन की शिकायत के आधार पर पुलिस ने असलम के खिलाफ FIR दर्ज की थी. बोकारो के डीएसपी कुलदीप कुमार ने कहा,

असलम के खिलाफ चास, धनबाद, तोपचाची और रांची के कई थानों में 9 मामले दर्ज हैं. साल 2021 में असलम एक मामले में चास जेल में बंद भी था. उसने 6 बार शादी करने की बात भी स्वीकार की है. जांच में पता चला है कि असलम पुलिस अधिकारी बनकर लोगों से ठगी भी करता था. पुलिस ठगी, धोखाधड़ी समेत कई एंगल से जांच कर रही है.

माहौल बनाने के लिए पहनता था पुलिस की वर्दी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असलम खुद को पुलिस अफसर बताते हुए कहता था कि उसकी पोस्टिंग लातेहार थाने में है. शादी से पहले लोगों में रौब जमाने के लिए वो वर्दी पहनकर इलाके में घूमा भी. धनबाद में पहली शादी करने के बाद उसने बोकारो, बालूमाथ और इरबा में भी शादियां कीं. असलम 2 पत्नियों को छोड़ भी चुका है.

7वीं शादी से भागने के बाद से ही पुलिस असलम की तलाश में थी. गुरुवार, 2 फरवरी को पुलिस ने असलम को रांची के रातू इलाके की अलकमर कॉलोनी से गिरफ्तार किया. यहां वो सद्दाम नाम से रह रहा था. 

वीडियो: पाकिस्तानी यूट्यूबर ने अपनी शादी में पत्नी को गधा गिफ्ट क्यों किया?

Advertisement

Advertisement

()