The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jharkhand Mukti Morcha JMM expels Sita Soren Hemant Soren bhabhi

हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को JMM ने बाहर निकाला, पत्र में क्या-क्या लिखा?

सीता सोरेन ने JMM छोड़ने का ऐलान करने के बाद 19 मार्च को BJP की सदस्यता ली थी. इस दौरान उन्होंने विधासभा की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया था. इस बारे में सीता सोरेन ने एक चिट्ठी पार्टी अध्यक्ष और अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी थी. इसमें उन्होंने JMM छोड़ने के कारण गिनाए थे.

Advertisement
seeta soren, jharkhand jmm
सीता सोरेन को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. (फोटो : आजतक)
pic
मनीषा शर्मा
17 मई 2024 (अपडेटेड: 17 मई 2024, 11:21 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लोकसभा इलेक्शन 2024 के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने एक बड़ा फ़ैसला लिया है. पार्टी ने शीबू सोरेन के बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की पत्नी, माने हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है. वैसे सीता मार्च में ही पार्टी से इस्तीफा दे चुकी हैं. BJP ने सीता सोरेन को दुमका सीट से प्रत्याशी बनाया है. कहा जा रहा है कि सीता सोरेन JMM से नाराज़ चल रही थीं, इसलिए उन्होंने BJP ज्वॉइन की. फिलहाल वो अपने क्षेत्र में जोर-शोर से प्रचार करने में भी जुटी हैं.

JMM की ओर से जारी एक पत्र में सीता सोरेन को लेकर कहा गया है कि 19 मार्च 2024 को पार्टी और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्होंने (सीता सोरेन) इस्तीफ़ा दिया था और इसे स्वाकार करने का अनुरोध किया. पत्र में आगे लिखा है,

Image embed

पार्टी छोड़ने से पहले सीता JMM की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य भी थीं. वो जामा इलाके से 3 बार विधायक चुनी गईं.

सीता सोरेन ने JMM छोड़ने का ऐलान करने के बाद 19 मार्च को BJP की सदस्यता ली थी. इस दौरान उन्होंने विधासभा की सदस्यता से भी इस्तीफ़ा दे दिया था. इस बारे में सीता सोरेन ने एक चिट्ठी पार्टी अध्यक्ष और अपने ससुर शिबू सोरेन को भेजी थी. इसमें उन्होंने JMM छोड़ने के कारण गिनाए थे. सीता ने लिखा था,

Image embed

सीता सोरेन ने अपने पत्र में शिबू सोरेन का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा,

Image embed

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ED ने 31 जनवरी, 2024 को गिरफ़्तार कर लिया था. उन पर जमीन घोटाले का आरोप है. हेमंत फिलहाल जेल में हैं. उनकी जगह JMM नेता चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना गया था. जिसके बाद उन्होंने सीएम पद की शपथ ली थी.

पिछले दिनों हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने भी राजनीति में एंट्री की है. कल्पना 4 मार्च को गिरिडीह में JMM के स्थापना समारोह शामिल हुई थीं. इसके ठीक 15 दिन बाद उनकी जेठानी सीता सोरेन ने पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था.

वीडियो: दी लल्लनटॉप शो: खरगे की बात सुन बगल में बैठे अखिलेश क्यों चौंके, मोदी का गेमप्लान क्या है?

Advertisement

Advertisement

()