The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jharkhand 16 year old boy death while eating rasgulla that got stuck in his throat

झारखंड: घर में रसगुल्ला खा रहा था बच्चा, गले में अटकने से मौत हो गई!

मृतक बच्चे के पिता ने बताया कि उनका बेटा बिस्तर पर लेटा था. वो मोबाइल पर गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था. उनके मुताबिक रसगुल्ला चबाने की बजाए वो उसे निगल गया था, जिसके बाद वो तड़पने लगा था.

Advertisement
pic
pic
सचेंद्र प्रताप सिंह
| सत्यजीत कुमार
19 अगस्त 2024 (अपडेटेड: 19 अगस्त 2024, 08:27 PM IST)
Jharkhand boy death while eating rasgulla
पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. (तस्वीर-इंडिया टुडे)
Quick AI Highlights
Click here to view more

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में रसगुल्ला खाते वक्त एक बच्चे की मौत का मामला सामने आया है. कहा जा रहा है कि बच्चे के गले में रसगुल्ला अटकने से उसकी मौत हो गई. मृतक के परिवार ने बताया कि बच्चा बिस्तर पर लेटे मोबाइल पर गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था. अचानक वो तड़पने लगा, उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

इंडिया टुडे से जुड़े सत्यजीत कुमार की रिपोर्ट के मुताबिक घटना मालूडीह थाना क्षेत्र के पाटमहुलिया गांव की है. 16 साल का अमित 18 अगस्त को ओडिशा में रहने वाले अपने चाचा को रिसीव करने गालूडीह रेलवे स्टेशन गया था. उसके चाचा 3 महीने बाद ओडिशा से लौटे थे. वापसी के वक्त अमित चाचा के कहने पर दुकान से रसगुल्ला खरीद कर घर लौटा.

घर पहुंचते ही उसने सबको रसगुल्ला बांटा. फिर अमित खुद भी दूसरे कमरे में जाकर रसगुल्ला खाने लगा. बताया जा रहा है कि इस दौरान अचानक उसके गले में रसगुल्ला फंस गया. थोड़ी देर में ही उसे बेचैनी महसूस हुई और सांस लेने में परेशानी होने लगी. घरवाले उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डॉक्टर ने बताया कि बच्चे का दम घुटने के कारण मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- रोड पर स्टंट करने वालों से परेशान थे लोग, स्टंटबाजों की गाड़ी ही फ्लाईओवर से फेंक दी!

मृतक अमित के पिता संजीव सिंह बताया,

“अमित मेरा इकलौता बेटा था. वो बिस्तर पर लेट कर मोबाइल पर गेम खेलते हुए रसगुल्ला खा रहा था. वो रसगुल्ला चबाने की बजाए उसे निगल गया. उस समय उसके पास घर का कोई सदस्य नहीं था. बाद में जब उसे हम लोगों ने तड़पता देखा, तो उसके पास पहुंचे. लेकिन तब तक देर हो गई थी.”

वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. अमित का शव पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल घाटशिला भेजा गया है. मौत की सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस हर पहलू को खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.

वीडियो: हाथरस भगदड़ में ड्यूटी पर तैनात सिपाही की हुई मौत, क्या है सच्चाई?

Advertisement

Advertisement

()