The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jewellery worth 40 lakh stolen from poet Munawwar Rana house in Lucknow

शायर मुनव्वर राणा के घर चोरी, 40 लाख रुपये के जेवर चुरा ले गए चोर

मुनव्वर राणा की तबीयत ठीक नहीं है, हॉस्पिटल में एडमिट हैं.

Advertisement
pic
5 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 5 अगस्त 2023, 07:33 PM IST)
jewellery worth 40 lakh stolen from poet Munawwar Rana house
इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. (फाइल फोटो और गहनों की सांकेतिक फोटो: आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

मशहूर शायर मुनव्वर राणा के घर चोरी होने की खबर है. इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई गई है. चोरी की ये घटना तब हुई है, जब मुनव्वर राणा हॉस्पिटल में एडमिट हैं. परिवार के लोग उनकी देखरेख के लिए हॉस्पिटल में हैं. आजतक के आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर में रखे करीब 40 लाख के जेवर चोर चुरा ले गए. इस मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है.

घर में बेटी के जेवर रखे थे

मुनव्वर राणा लखनऊ के हुसैनगंज थाना क्षेत्र में FI ढींगरा अपार्टमेंट के फ्लैट में रहते हैं. तबीयत खराब होने के नाते मुनव्वर राणा PGI में एडमिट हैं. रिपोर्ट के मुताबिक चोरी हुई ज्वेलरी मुनव्वर राणा की बेटी फौजिया की थी. उन्होंने जेवर बैग में रखकर स्टोर रूम में रखा था. इस मामले में DCP सेंट्रल जोन अपर्णा कौशिक का कहना है कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है. CCTV फुटेज और लोगों से पूछताछ के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है.

कई दिनों से बीमार चल रहे हैं मुनव्वर राणा

बता दें कि मुनव्वर राणा का स्वास्थ्य काफी समय से सही नहीं है. मई महीने में भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. पिछले साल भी उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें लखनऊ के SGPGI में एडमिट कराया गया था. जानकारी के मुताबिक, मुनव्वर राणा किडनी की समस्या के कारण डायलिसिस पर चल रहे हैं. इससे पहले उनका दिल्ली में भी इलाज हुआ था.  

मुनव्वर राणा प्रसिद्ध शायर और कवि हैं. उर्दू के अलावा हिंदी और अवधी भाषाओं में लिखते हैं. उनको उर्दू साहित्य के लिए 2014 का साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था. 2012 में शहीद शोध संस्थान द्वारा माटी रतन सम्मान से सम्मानित किया गया था. हालांकि, उन्होंने लगभग एक साल बाद अकादमी पुरस्कार लौटा दिया था. साथ ही बढ़ती असहिष्णुता का हवाला देते हुए कभी भी सरकारी पुरस्कार स्वीकार नहीं करने की कसम खाई थी.

वीडियो: 'यूपी छोड़ दूंगा' वाले बयान को लेकर लोगों ने मुनव्वर राणा को जमकर ट्रोल कर दिया!

Advertisement

Advertisement

()