बिहार में जनता दल यूनाइटेड के विधायक जी. श्याम बहादुर सिंह. गुरु गोबिंद सिंह की350 जयंती मतलब प्रकाश पर्व मनाने का धांसू प्लान बनाया. पटना की सड़कों पर घूमे,हाथी पर बैठकर. क्या मस्त हाथी था. क्या मस्त नजारा था. लोगों को बधाइयां देनेपहुंचे थे. लेकिन सड़क पर जो हाथी की वजह से जाम में फंसे थे वो बधाइयों के बदले मनही मन गालियां दे रहे थे. फिर भी विधायक जी रुके नहीं, झुके नहीं. खूब एंजॉय किया.आज फिर तैयारी है. विधायक जी ने बताया कि "मैंने तो उसी दिन हाथी पर घूमने का ऐलानकर दिया था. जिस दिन सीएम साब ने कहा था कि पटना में भी प्रकाश पर्व मनाया जाएगा.मैं अपने तरीके से यहां लोगों का स्वागत करता हूं." उनसे पूछा गया कि "विधायक जी,लोगों को प्रॉब्लम हो रही है. ऑफिस से लौटने वाले लोग परेशान हो रहे हैं जाम मेंफंसकर." विधायक जी उवाचे "नहीं तो. पटना का ट्रैफिक सिस्टम इत्ता जबर है कि किसी कोकोई प्रॉब्लम नहीं. प्रकाश पर्व पर सारा इंतजाम फुल टू फाइनल है. गुरुवार को फिरप्रोग्राम है हाथी पर घूमने का." https://www.youtube.com/watch?v=OaUd4okUzuo देखोडांसर्स के साथ नाचना ठीक है भई. आर्टिस्ट के साथ लाइफ बिताई है हमने, ऐसा विधायकजी ने कहा. लेकिन हाथी के साथ लाइफ बिताने का भी प्लान है कि नहीं, ये नहीं बताया.नाचना आर्ट है तो ऐसी बकैती बांचना महा आर्ट है. जियो विधायक जी.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ें: मोदी ही क्यों, इन भारतीयों को भी पर्सन ऑफ द इयर घोषित करो