भाजपा के पूर्व विधायक की हत्या के इल्जाम में भाजपा का ही पूर्व विधायक गिरफ्तार
गुजरात में चलती ट्रेन में हत्या कर दी गई थी भाजपा के पूर्व विधायक की
Advertisement

जयंती भानुशाली की हत्या के आरोप में छबील पटेल को गिरफ्तार किया गया है. (जयंती बाएं, छबील पटेल दाएं). फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
एक भाजपा नेता की हत्या में दूसरा भाजपा नेता गिरफ्तार. बात हो रही गुजरात बीजेपी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक जयंती भानुशाली मर्डर केस की. जयंती की हत्या के मामले में भाजपा के पूर्व विधायक छबील पटेल को गुजरात पुलिस की SIT ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया है. छबील की हत्या से दो दिन पहले छबील पटेल मध्य पूर्व के रास्ते अमेरिका चला गया था. छबील मर्डर केस में मुख्य आरोपी है. आरोप है कि उसने किराए के शॉर्प शूटर के जरिए जयंती की हत्या कराई.
क्या है मामला जयंती भानुशाली की हत्या 8 जनवरी, 2019 को चलती ट्रेन में कर दी गई थी. कच्छे जिले के अब्दासा क्षेत्र से विधायक रहे जयंती, सयाजी नगरी ट्रेन से भुज से अहमदाबाद जा रहे थे. मालिया के पास कुछ बदमाशों ने एसी कोच में घुसकर भानुशाली की हत्या कर दी थी. जयंती की पत्नी मधुबेन भानुशाली ने इल्जाम लगाया था कि पूर्व विधायक छबील पटेल ने राजनीतिक दुश्मनी के चलते ही उसके पति की हत्या कराई है.

जयंती भानुशाली की हत्या 8 जनवरी, 2019 को चलती ट्रेन में कर दी गई थी. फाइल फोटो. इंडिया टुडे.
इससे पहले जयंती भानुशाली पर एक महिला ने बलात्कार का आरोप लगाया गया था. इसके बाद उन्होंने गुजरात भाजपा के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. मामला सुर्खियों में आने के बाद गुजरात सरकार ने इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी. इस केस में जांच के बाद SIT को पता चला कि दो सुपारी किलर शशिकांत कांबले और अशरफ शेख के जरिए ये हत्या कराई गई है. जांच में छबील पटेल और उनके बेटे नाम इस मामले में आया. इस पर छबील पटेल के बेटे को भी गिरफ़्तार किया गया. आरोप है कि भानुशाली की हत्या के लिए छबील पटेल ने शार्प शूटर्स को 50 लाख रुपए की सुपारी दी थी.
छबील पटेल को भगोड़ा घोषित किया एसआईटी ने छबील पटेल को भगोड़ा घोषित कर दिया. पुलिस ने उसकी करोड़ों रुपए की संपत्ति भी जब्त कर ली. छबील के परिवार के अन्य सदस्यों को भी मदद करने के नाम पर जांच एजेंसी ने गिरफ़्तार किया. ऐसे में छबील पटेल के पास स्वदेश लौटने के अलावा कोई और चारा नहीं था. छबील पटेल 2014 में कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुआ था. छबील और जयंती के बीच विवाद तब बड़ा जब छबील पटेल उपचुनाव में अबदासा की सीट से हार गया. उसने अपनी हार का ठीकरा जयंती भानुशाली पर फोड़ा था.
वीडियो ः 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों का खेला समझिए