बीते दिनों बहुत हल्ला हुआ गाय पर. बहुत हल्ला हुआ हिंदू मुसलमान पर.सहिष्णुता-असहिष्णुता के फेर में हर आदमी ने कपार फोड़े. अब जावेद जाफरी कुछ ऐसा कहगए जो गंभीर भी है और मजेदार भी. बहुत शेयर कर रहे हैं लोग. पॉलिटिकल कमेंट किया हैतो सरप्राइज मत होइएगा. AAP के टिकट पर लखनऊ से लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं जावेदजाफरी. बंगलुरु में हुसैन को लेकर एक प्रोग्राम चल रहा था, वहां जावेद ने यह कवितापढ़ी. "नफरतों का असर देखो,जानवरों का बंटवारा हो गया गाय हिंदू और बकरा मुसलमान होगया ये पेड़ ये पत्ते ये शाखें भी परेशान हो जाएं अगर परिंदे भी हिंदू और मुसलमान होजाएं सूखे मेवे भी ये देखकर परेशान हो गए न जाने कब नारियल हिंदू और खजूर मुसलमानहो गए जिस तरह से धर्म रंगों को भी बांटते जा रहे हैं कि हरा मुसलमान और लालहिंदुओं का रंग है तो वो दिन भी दूर नहीं जब सारी की सारी हरी सब्जियां मुसलमानोंकी हो जाएंगी और हिंदुओं के हिस्से बस गाजर और टमाटर ही आएगा अब समझ नही आ रहा कितरबूज किसके हिस्से जाएगा ये तो बेचारा ऊपर से मुसलमान और अंदर से हिंदू रह जाएगा."पूरा वीडियो यहां देखें. https://youtu.be/lvuM9SAyw6o?t=89 [facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/abdulwahab.ekkeri/videos/1003995666313999"]