The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Javed Akhtar farewell speech from Rajya Sabha

जावेद अख्तर ने ओवैसी को पानी-पानी कर दिया

जावेद अख्तर की फेयरवेल स्पीच. राज्य सभा से. ओवैसी को दिया जवाब. देखें वीडियो.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
केतन बुकरैत
16 मार्च 2016 (Updated: 15 मार्च 2016, 03:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जावेद अख्तर को राज्य सभा के लिए नवम्बर 2009 में नॉमिनेट किया गया था. अब क्या है कि उनके 6 साल पूरे हो रहे हैं. तो उनको जाना होगा. रिटायरमेंट का टाइम आ गया. नॉमिनेटेड सदस्य सिर्फ छः साल सब्सिडी वाली कैंटीन में माल उड़ा सकता है. रस्म ये है कि ऐसे सदस्यों को फेयरवेल स्पीच भी देनी होती है. जावेद अख्तर साहब को भी देनी पड़ी. उन्होंने 10-12 मिनट का भाषण दिया. क्या ज़ोरदार भाषण. भाषण कम ज्ञान ज़्यादा. बहुत ही लॉजिकल और कई सुझावों से भरा हुआ. उन्होंने इंडिया के संविधान की बात की. उसे खूब सराहा. और उन मुल्कों से कम्पेयर भी किया जहां तानाशाही चल रही है. उनके हिसाब से हम अपने संविधान का उतना एहसान मानते नहीं जितना मानना चाहिए. उन्होंने कहा कि संविधान उन्हें डेमोक्रेसी देता है और डेमोक्रेसी तब तक नहीं चल सकती जब तक सेक्युलरिज्म नहीं व्याप्त हो जायेगा. खैर, उनकी स्पीच का मेन हिस्सा था ओवैसी पे लिया उनका स्टैंड. उन्होंने ओवैसी के मजे भी लिए और साथ ही उन्हें पूरी तरह से खारिज भी कर दिया. ओवैसी हाल ही में अपनी भारत माता की जय बोलने पर इनकार करने वाले भाषण से टॉप खबर में बने हुए हैं. ओवैसी ने कहा था कि वो भारत माता की जय नहीं कहेंगे क्यूंकि संविधान में ऐसा कहीं कुछ नहीं लिखा है और वो संविधान को ही मानते हैं. इस पर अख्तर साहब ने कहा कि संविधान तो उन्हें शेरवानी और टोपी पहनने को भी नहीं कहता. देखें वीडियो: https://www.youtube.com/watch?v=f6SWzjZ0FdE

Advertisement

Advertisement

()