The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • japan womans tongue turns black and hairy in minocycline antibiotics reaction

महिला का ट्रीटमेंट चल रहा था, ऐसी गोली निगली, जीभ पर बाल ही बाल निकल आए

बालों का गुच्छा देख डॉक्टर्स भी हैरान

Advertisement
black hair on women tonuge
महिला का कैंसर का इलाज चल रहा था. (फोटो: casereports.bmj.com)
pic
मनीषा शर्मा
12 मई 2023 (Updated: 12 मई 2023, 11:54 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अनयूज़ुअल हेयर ग्रोथ तो आपने देखी ही होगी. लेकिन क्या आपने किसी की जीभ पर बाल देखे हैं? जीभ पर बाल वाली एक महिला की तस्वीर सामने आई है. जापान से. महिला की जीभ पर इतने बाल थे की डॉक्टर्स भी देखकर हैरान रह गए. बात आती है महिला की जीभ पर बाल आए कैसै? माइनोसाइक्लिन नाम की एंटीबायोटिक्स के रिएक्शन से. इसी एंटीबायोटिक्स का इस्तेमाल मुंहासों से लेकर निमोनिया तक किया जाता है.

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल केस रिपोर्ट्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक महिला 60 साल की है. महिला को रेक्टल कैंसर (कोलन या रेक्टम का कैंसर) और लिवर मेटास्टेसिस कैंसर (कैंसर का एक बॉडी पार्ट से दूसरे बॉडी पार्ट में फैलना) है. महिला के कैंसर का इलाज जापान में 14 महीने पहले शरू हुआ था. कैंसर के इलाज में कीमोथेरेपी भी चल रही थी. कीमोथेरेपी के साइड एफेक्ट को कम करने के लिए महिला माइनोसाइक्लिन एंटीबायोटिक्स ले रही थी.

ऐसा काम किया, बाल उगने लगे

रिपोर्ट में डॉक्टर्स ने बताया कि साइड इफेक्ट के चलते स्किन पर होने वाले घावों को रोकने के लिए महिला को हर रोज 100 मिलीग्राम माइनोसाइक्लिन दी जा रही थी. जिसके बाद से महिला का चेहरा ग्रे होने लगा, महिला की जीभ काली होने लगी, दानें होने लगे और जीभ पर बाल आने लगे.

रिपोर्ट के मुताबिक महिला का इलाज पहले किसी दूसरे हॉस्पिटल में चल रहा था. बाद में वो दूसरे डॉक्टर्स के पास गई. जहां डॉक्टर्स ने उनके मुंह की जांच की. तब उनको उसकी कंडीशन के बारे में पता चला. बाद में इस बीमारी का इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों ने कहा कि इलाज के छह सप्ताह बाद महिला के चेहरे से रेडनेस कम होने लगी और जीभ पर जो बाल थे, उनमें भी सुधार आया.

इस केस की स्टडी के बाद डॉक्टर्स ने कुछ बातों पर ध्यान दिया. जैसे उन दवाइयों की जांच जो किसी रोगी को उसकी स्किन पर गहरे धब्बे पड़ने से पहले दी गई थीं. दवाइयों से ऐसा क्या हुआ कि मरीज की जीभ काली हो गई, उस पर बाल उग आए.

वीडियो: सेहत: खारे पानी से हेयर लॉस और रफ हेयर हो रहे हैं? जानिए कैसे बचें

Advertisement

Advertisement

()