The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Japan Man hide father dead body for two years to avoid expensive funeral

दो साल से अलमारी में छिपा रखा था पिता का शव, वजह जानकर पुलिस भी दंग रह गई

जापान में एक शख्स ने अपने पिता के शव को 2 साल तक घर में छिपाए रखा क्योंकि उसके पास अंतिम संस्कार पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे.

Advertisement
Jail
जापान के शख्स को पिता का शव छिपाने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है (फोटोः इंडिया टुडे)
pic
राघवेंद्र शुक्ला
29 अप्रैल 2025 (अपडेटेड: 29 अप्रैल 2025, 02:41 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

कोरोना महामारी का समय याद करिए. कितने सारे लोगों की जान गई. तमाम अभागे ऐसे भी रहे जिन्हें अंतिम संस्कार का मौका भी नहीं मिला. तब लगा कि मृत्यु से ज्यादा कष्टकारक भी कुछ हो सकता है. अंतिम संस्कार हर मनुष्य का अधिकार है. कहते हैं कि इसके बिना मुक्ति नहीं है. अपने तो छोड़िए. मानवीयता के नाते लोग अजनबियों को भी मुक्ति देने के लिए उनका अंतिम संस्कार करा देते हैं, लेकिन जापान की एक कहानी आपका दिल तोड़ देगी. यहां एक शख्स ने अपने पिता के मरने के बाद उनके शव को 2 साल तक अलमारी में छिपा रखा था.  कारण था- उसके पास पिता के अंतिम संस्कार के लिए पैसे नहीं थे. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

दो साल पहले हुई थी मौत

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट है.  56 साल के नोबुहिको सुजुकी टोक्यो में एक चीनी रेस्तरां चला रहे थे. एक हफ्ते से उनकी दुकान खुली नहीं तो आसपास के लोगों को चिंता होने लगी. किसी ने पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी. पुलिस अधिकारी सुजुकी के घर पहुंचे को उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. घर की एक अलमारी में सुजुकी के पिता के कंकाल रखे थे. पता चला कि जनवरी 2023 में 86 साल की उम्र में उनका देहांत हो गया था. 

पुलिस ने पूछा तो सुजुकी ने स्वीकार किया कि महंगे अंतिम संस्कार से बचने के लिए उन्होंने शव को अलमारी में छिपा दिया था. उन्होंने बताया कि एक दिन वह काम से घर लौटे तो देखा कि पिता मर चुके हैं. उन्हें भी नहीं पता कि पिता की मौत कैसे हुई. लेकिन उनके पास अंतिम संस्कार पर खर्च करने के लिए पैसे नहीं थे. इस वजह से उन्हें पिता के शव को छिपाने का यह बेबस और दुखद फैसला लेना पड़ा. 

अंतिम संस्कार पर खर्च

इस घटना ने जापान में अंतिम संस्कार में आने वाले बड़े खर्च और समाज में बढ़ते अकेलेपन की समस्या को उजागर किया है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, जापान में अंतिम संस्कार काफी खर्चीला काम है. इस वजह से कई लोग इसे बोझ समझते हैं. जापानी समाज में अंतिम संस्कार में आमतौर पर लगभग 1.3 मिलियन येन या साढ़े 7 लाख के आसपास का खर्च आता है, जो कई लोगों की क्षमता से कहीं ज्यादा है.

सुजुकी का ये मामला सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर कई तरह के कॉमेन्ट्स आ रहे हैं. कुछ लोग इस काम के लिए उनकी निंदा कर रहे हैं. कई लोग उनकी विवशता से सहानुभूति रखते हुए अपने अनुभव भी साझा कर रहे हैं. निंदा करने वाले लोग सुजुकी को बुरा आदमी बता रहे हैं. ऐसे एक यूजर ने लिखा,

Image embed

वहीं, एक यूजर ने सुजुकी की मजबूरी पर ध्यान दिलाया है. उन्होंने अपने अनुभव बताए जब उनके पिता के निधन पर उन्हें अंतिम संस्कार के लिए 2 मिलियन येन यानी तकरीबन 11 लाख रुपये खर्च करने पड़े थे. उन्होंने लिखा, 

Image embed

एक अन्य यूजर ने कहा कि ऐसी दिल दहला देने वाली परिस्थिति में लोगों के लिए एक सपोर्ट मेकैनिजम होना चाहिए. जब कोई अपना मर जाता है तो तत्काल लोग समझ नहीं पाते कि क्या करें? ऐसे में एक सिस्टम होना चाहिए जो उन्हें मदद कर सके.  

हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जब जापान में किसी परिवार के सदस्य ने महंगे अंतिम संस्कार के डर से अपने प्रियजन के शव को छुपाया हो. साल 2023 में एक अन्य व्यक्ति पर 2019 से 2022 तक अपनी मां के शव को छुपाने और 3 साल तक उनकी पेंशन के जरिए तकरीबन 2 मिलियन येन के गबन का मुकदमा दायर किया गया था.

वीडियो: पाकिस्तान में ससुराल, भारत में मायका, क्यों परेशान हैं ये पाकिस्तानी महिलाएं?

Advertisement

Advertisement

()