रेप. रेप. रेप. रोज सुनते हैं ये शब्द. दिन में कई बार. कभी किसी बच्ची का, तो कभीकिसी औरत का. चिड़ सी होती है अब सुनके. और फिर मन में आता है कि सभी रेपिस्ट कोपकड़कर कड़ी से कड़ी सज़ा दो, ताकि आगे से ऐसी हिम्मत कोई और न करे. ऐसे में इनरेपिस्ट्स को पकड़ने की उम्मीद पुलिस वालों से की जाती है. लेकिन जब पुलिस वालों परही रेप करने का आरोप लगने लगे तो आप खुद को बेबस पाते हैं. उम्मीद टूट जाती है.लड़की का कहना है कि इसके बाद थाने में ही SHO इकबाल ने उसके साथ रेप किया. औरइसमें एक औरत ने इकबाल की मदद भी की, वो भी थाने में SPO तैनात थी. ऐसी ही बेबसकरने वाली खबर आई है जम्मू कश्मीर से. रेप का आरोप लगा है SHO पर. लगाया है उसी केथाने में गिरफ्तार एक लड़की ने. दरअसल ये लड़की है, पिछले साल अक्टूबर में अपनेप्रेमी के साथ घर से भाग गई (प्यार में घर छोड़ दिया) थी. इसके बाद परिवार वालों नेलापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी. पुलिस ने एक्शन लिया और दोनों प्रेमियों कोगिरफ्तार कर लिया. बीते दिन पीड़ित लड़की ने अखनूर थाने में अपनी कम्पलेंट दर्जकराई. इसके बाद महिला के बयानों को अखनूर में मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवाया गया.SHO इकबाल और SPO ममता देवी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. अब दोनों अपने ही थानेमें बंद हैं.