मुफ्ती मोहम्मद सईद की मौत के बाद जम्मू कश्मीर को 88 दिन बाद अपना सीएम मिल गयाहै. सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री पद की शपथली. महबूबा स्टेट की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं. गर्वनर एनएन वोहरा ने बीजेपी केडॉ निर्मल सिंह को भी डिप्टी सीएम पद की शपथ दिलवाई. बता दें कि जम्मू कश्मीर मेंबीजेपी-पीडीपी गठबंधन के पास 87 में से 56 विधायकों का सपोर्ट है. बीजेपी के पास 25और पीडीपी के पास करीब 27 सीट हैं. दो निर्दलीय उम्मीदवारों का सपोर्ट भी गठबंधन कोहासिल है. https://twitter.com/PTI_News/status/716860626132344833