The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jammu-Kashmir: Woman ‘forced to abort’ after cops stop car

ट्रैफिक पुलिस ने प्रेग्नेंट महिला को रोककर रखा, कराना पड़ा अबॉर्शन

23 साल की सुल्ताना, 4 महीने की प्रेग्नेंट थी. फैमिली उन्हें कार से अस्पताल ले जा रही थी. पुलिस ने रोक लिया.

Advertisement
Img The Lallantop
symbolic Image
pic
लल्लनटॉप
19 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 18 अप्रैल 2016, 03:56 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जम्मू-कश्मीर में ट्रैफिक पुलिस पर आरोप लगा है कि उन्होंने एक गर्भवती महिला और उसके परिवार को रोककर रखा, जिसकी वजह से महिला की हालत बिगड़ गई और उसे अबॉर्शन करवाना पड़ा. अंग्रेजी अखबार 'द इंडियन एक्सप्रेस' की खबर के मुताबिक, 23 साल की सुल्ताना, 4 महीने की प्रेग्नेंट थी. बीते गुरुवार वह फैमिली के साथ गाड़ी में चेकअप के लिए नर्सिंग होम जा रही थीं. शाम 5 बजे के करीब जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर नगरोटा चेकपोस्ट के पास ट्रैफिक पुलिस ने उनकी कार को लगभग एक घंटे तक रोके रखा. कार में उनके पति अब्दुल हुसैन और उनकी सास भी मौजूद थी. अब्दुल का कहना है कि उन्हें लगभग एक घंटे तक वहां रोका गया. नर्सिंग होम पहुंचने पर सुल्ताना को काफी ब्लीडिंग होने लगी, जिसकी वजह से उन्हें अबॉर्शन कराना पड़ा. हुसैन ने वीरवार रात को ही नगरोटा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कर दी थी. लेकिन पुलिस का कहना है कि हुसैन अब इस केस को आगे नहीं ले जाना चाहते. हुसैन का कहना है कि उन्होंने शुक्रवार को सिध्रा पुलिस स्टेशन में फोन किया था जहां उनसे शिकायत वापस लेने को कहा गया.
  यह खबर निखिल विजय ने लिखी है, जो हमारे साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं.

Advertisement

Advertisement

()