जम्मू-कश्मीर: सुरक्षाबलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया, घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे
Jammu kashmir Encounter : Indian Army ने बताया है कि सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों के पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. इनमें दो एके-47 और एक पिस्तौल भी शामिल हैं.

जम्मू-कश्मीर के नौशेरा इलाक़े में दो आतंकवादियों (Jammu Kashmir Encounter) को मार गिराया गया है. भारतीय सेना ने 9 सितंबर को भोर में इन आंतकवादियों को मार गिराने की जानकारी दी. सेना ने आगे बताया कि ‘सर्च ऑपरेशन कांची’ के दौरान बड़ी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं. इनमें दो एके-47 और एक पिस्तौल भी शामिल है. खुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में सेना को जानकारी मिली थी.
इसे लेकर सेना की वॉइट नाइट कोर यूनिट ने X पर एक पोस्ट कर जानकारी दी है. सेना ने बताया,
राजौरी में 3 आतंकी ढेरखुफिया एजेंसियों और जम्मू-कश्मीर पुलिस से संभावित घुसपैठ की कोशिश के बारे में जानकारी मिली. इसके आधार पर, भारतीय सेना ने 08-09 सितंबर, 2024 की रात को नौशेरा के लाम इलाक़े में घुसपैठ विरोधी अभियान शुरू किया. दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है. दो एके-47 और एक पिस्तौल समेत बड़ी मात्रा में युद्ध सामग्री बरामद की गई है. तलाशी अभियान जारी है.
बता दें, जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर खुफिया एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं. इससे पहले 29 अगस्त को भी सेना ने एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम किया था. कुपवाड़ा ज़िले में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में सेना ने 3 आतंकियों को मार गिराया था. भारतीय सेना की चिनार कोर के अनुसार, कुपवाड़ा के माछिल सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया. जबकि एक आतंकी कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में मारा गया. ये घटना 28-29 अगस्त की दरमियानी रात को हुई.
ये भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर: आतंकियों से मुठभेड़ में दो जवान शहीद
चुनाव की घोषणाजम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का चुनाव 18 सितंबर को, दूसरे चरण का चुनाव 25 सितंबर को और तीसरे चरण का चुनाव 1 अक्टूबर को होगा. वहीं, वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी. 16 अगस्त को इलेक्शन कमीशन की तरफ़ से इसकी घोषणा हुई थी. ये चुनाव 10 सालों के अंतराल के बाद हो रहा है. बता दें, पहले जम्मू कश्मीर में 87 सीटों पर चुनाव होते थे. इसमें 4 सीटें लद्दाख की होती थीं. परिसीमन के बाद अब जम्मू कश्मीर में विधानसभा सीटों की संख्या 90 हो गई है. धारा 370 के हटाए जाने के बाद लद्दाख भी एक केंद्रशासित प्रदेश बना गया है.
वीडियो: चुनाव की घोषणा होने के बाद जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमला

