The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jammu kashmir three jawan killed in pakistan firing

पाकिस्तानी आर्मी ने घात लगाकर हमला किया और फिर जवान के शव से बदसलूकी की

एक महीने के अंदर ये दूसरी बार हुआ है. पाक की ऐसी हरकतों पर शैतान भी शर्म से मर जाए. इंसानियत तो छोड़िए.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
22 नवंबर 2016 (Updated: 22 नवंबर 2016, 12:06 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जुल्म की एक इंतेहा होती है. अगर कोई मर जाता है तो उसकी लाश का एहतराम किया जाता है. जंग होती है मगर उसमें भी ऐसा नहीं किया जाता. उसके भी उसूल होते हैं. मगर जिस तरह से पाकिस्तान इंडियन आर्मी के शहीद जवानों के साथ करता है. जम्मू-कश्मीर में एलओसी के पास माछिल सेक्टर. कुपवाड़ा में 28 अक्टूबर को शहीद जवान की लाश के साथ बेअदबी की गई थी. तब एक आतंकी भी मारा गया था. और एक बार फिर उसी माछिल में एक जवान की लाश पर फिर जुल्म किया गया है. घात लगाकर हुए हमले में तीन भारतीय जवान शहीद हुए हैं. जिनमें से एक की लाश के साथ बेअदबी की गई है. पाकिस्तान ने बेरहमी से जवान की लाश के साथ ऐसी हरकतें की हैं कि शैतान को भी शर्म आ जाए. पाक की ये हरकतें उसके बुनियादी जाहिलपन को दिखाने के लिए काफी हैं. नॉर्दन कमांड ने जानकारी दी है कि इंडियन आर्मी इसका बदला लेकर रहेगी. https://twitter.com/NorthernComd_IA/status/801013973684350977?ref_src=twsrc%5Etfw सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जम्‍मू कश्मीर में बॉर्डर पर फायरिंग हो रही है. जवान मारे जा रहे हैं. ये बेहद दुखद खबर है. माछिल सेक्टर में पाकिस्तानी सुरक्षाबलों घात लगाकर बैठे थे. और इस हमले में इंडियन आर्मी के तीन जवान शहीद हो गए. जवानों को मारने के बाद पाकिस्तान ने दिखाया कि उसके पास जरा भी इंसानियत नहीं. एक जवान की लाश से बेअदबी की गई. खबर है कि यह करतूत पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम यानि बैट के जवानों ने की है. बताया जा रहा है कि ये सब आज सुबह हुआ, जब भारतीय सेना के जवान माछिल सेक्टर में एलओसी पर पेट्रोलिंग कर रहे थे. इसी दौरान पाकिस्तान की बार्डर एक्‍शन टीम के जवानों ने घात लगाकर टीम पर हमला कर दिया.

एक महीने के अंदर दूसरी बार पाक की गंदी हरकत

पाक की इस नापाक से भारतीय जवानों में जबरदस्त उबाल है. आर्मी ने डिफेंस मिनिस्टर को इस घटना की जानकारी दे दी है. सेना को सख्ती से निपटने के निर्देश मिल चुके हैं. सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पाकिस्तानी सेना बौखलाई हुई है. एक महीने के अंदर ये दूसरी घटना है जब भारतीय जवान के साथ इस तरह की कायराना हरकत की गई है. इससे पहले जवान मंजीत के साथ भी इस तरह की हरकत की गई थी.

ये भी पढ़ें

फिर कटा सेना के जवान का सर, पाक आर्मी की मदद से भागे आतंकी

Advertisement

Advertisement

()