The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jammu Kashmir army vehicle accident One Army personnel dies 3 injured Rajouri

जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन के साथ बड़ा हादसा, 1 जवान की मौत, 3 घायल

Rajouri army vehicle accident News: शुरुआत में ख़बर आई कि घटना में 4 जवान घायल हुए हैं. जानकारी मिलते ही जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक जवान की मौत हो गई.

Advertisement
Jammu and Kashmir Rajouri
आर्मी के GOC व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने मृतक जवान के परिवार के प्रति संवेदना जताई है. (फ़ोटो - आजतक)
pic
हरीश
18 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 18 सितंबर 2024, 10:50 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

जम्मू-कश्मीर में चुनाव की वोटिंग से एक रात पहले राजौरी ज़िले में सेना के वाहन के साथ बड़ा सड़क हादसा हो गया. वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया. इस हादसे में 1 जवान की मौत हो गई, जबकि 3 जवान घायल हैं. सूचना मिलते ही बचाव कर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने जवानों को बाहर निकाला. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान एक जवान लांस नायक बलजीत सिंह की मौत हो गई.

सेना के एक अधिकारी का कहना है कि 17 सितंबर को देर शाम ये घटना हुई. राजौरी में सीमावर्ती ज़िले के मंजाकोट इलाक़े में वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे ये घटना हुई. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक़, अधिकारी ने बताया कि वाहन को काफ़ी नुक़सान पहुंचा है. शुरुआत में दो जवानों की हालत गंभीर बताई गई थी. इनमें से एक लांस नायक बलजीत सिंह की मौत हो गई है. फिलहाल जवानों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी है.

वहीं, आर्मी के व्हाइट नाइट कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग (GOC) ने मृतक जवान के परिवार के प्रति संवेदना जताई है. X पर एक पोस्ट कर व्हाइट नाइट कॉर्प्स ने बताया,

Embed
Embed

ये भी पढ़ें - दिल्ली में रात के इतने बजे सड़क हादसों में होती हैं सबसे ज्यादा मौतें, दिन भी जान लीजिए

न्यूज़ एजेंसी ANI के मुताबिक़, सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मंजाकोट के ब्लॉक मेडिकल ऑफ़िसर सलीम अहमद भट्टी ने इसे लेकर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि शुरू में सभी घायलों को PHC मंजाकोट में भर्ती कराया गया था. इसके बाद उन्हें राजौरी के सशस्त्र बलों के अस्पताल, 150 जनरल अस्पताल में रेफर कर दिया गया. इस बीच, दुर्घटना से संबंधित एक केस भी दर्ज किया गया है और आगे जांच की जा रही है.

वीडियो: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा, 12 की मौत

Advertisement

Advertisement

()