The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jammu kashmir administration proposes cbi inverstigation bribary charges by satyapal malik

राज्यपाल को घूस खिलाने की कोशिश हुई? RSS के नेता का नाम आया? अब CBI जांच करेगी

दो फाइलों की मंजूरी के लिए 300 करोड़ की पेशकश!

Advertisement
सत्यपाल मलिक.
सत्यपाल मलिक. (फाइल फोटो)
pic
धीरज मिश्रा
25 मार्च 2022 (अपडेटेड: 24 मार्च 2022, 03:53 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जम्मू कश्मीर के राज्यपाल रह चुके सत्यपाल मलिक के उन आरोपों की अब सीबीआई जांच कराई जाएगी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके कार्यकाल के दौरान अंबानी और आरएसएस से जुड़े एक व्यक्ति की दो फाइलों को मंजूरी देने के बदले 300 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी. मलिक इस समय मेघालय के राज्यपाल हैं और पिछले कुछ महीनों से कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार पर तीखी टिप्पणियां करते आ  रहे हैं. आजतक की रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर प्रशासन ने रिश्वत मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की है. मालूम हो कि सत्यपाल मलिक ने कहा था कि जब उन्हें रिश्वत देने की कोशिश की गई, तो उन्होंने डील रद्द कर दिया था. उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी और पीएम ने कहा था कि भष्टाचार पर समझौता करने की जरूरत नहीं है.   पूरा मामला मलिक ने राजस्थान के झुंझनू में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा था,
Image embed
उन्होंने आगे कहा,
Image embed
उनके इस भाषण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल भी हुआ था. वैसे तो सत्यपाल मलिक ने इस बारे में विस्तार नहीं बताया था कि आखिर ये दो फाइलें किन मामलों से जुड़ी हुई थी. लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि मलिक सरकारी कर्मचारियों, पेंशनभोगियों और मान्यता प्राप्त पत्रकारों के लिए एक सामूहिक स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी योजना को लागू करने से संबंधित फाइल का जिक्र कर रहे थे, जिसके लिए सरकार ने अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस समूह के रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ करार किया था. जम्मू कश्मीर का राज्यपाल रहने के दौरान अक्टूबर 2018 में उन्होंने कर्मचारियों के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ सामूहिक स्वास्थ्य बीमा करार को गड़बड़ी के शक में रद्द कर दिया था. दो दिन बाद, राज्यपाल ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ अनुबंध को बंद करने को मंजूरी दे दी और पूरी प्रक्रिया की जांच के लिए मामले को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को भेज दिया ताकि यह देखा जा सके कि यह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से किया गया था या नहीं. मलिक ने कहा था कि इस मामले को लेकर उनकी मुलाकात प्रधानमंत्री से भी हुई थी, जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि भ्रष्टाचार से समझौता करने की जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा,
Image embed
सत्यपाल मलिक ने यह भी आरोप लगाया था कि कश्मीर देश की सबसे भ्रष्ट जगह है. उन्होंने कहा था,
Image embed
उन्होंने कहा था कि उनके नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर में भ्रष्टाचार का कोई बड़ा मामला सामने नहीं आया और उन्होंने यहां तक ​​कि घाटी में अपने रिश्तेदारों पर भी कोई तरफदारी करने से इनकार कर दिया था. बाद में जब मलिक से यह पूछा गया था कि वो ‘आरएसएस का नेता’ कौन था, तो उन्होंने नाम बताने से इनकार कर दिया और कहा कि सबको पता है कि ‘जम्मू कश्मीर में आएसएस का प्रभारी कौन था.’ इंडियन एक्सप्रेस से उन्होंने कहा था,
Image embed

Advertisement

Advertisement

()