The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jammu grenade attack : Hijbul terrorist took 50 thousand rupees for grenade attack on Jammu bus stand

50 हजार रुपये लेकर जम्मू बस स्टैंड पर फेंक दिया था बम

बम फेंकने वाला आतंकी महज़ 16 साल का है.

Advertisement
pic
8 मार्च 2019 (अपडेटेड: 8 मार्च 2019, 01:59 PM IST)
Img The Lallantop
7 मार्च को जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से धमाका हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है.
Quick AI Highlights
Click here to view more
7 मार्च को जम्मू के बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला हुआ. इस हमले में अब तक दो लोगों की मौत हो चुकी है. और इस हमले की जिम्मेदारी ली है हिज़बुल मुजाहिदीन ने. इस हमले को अंजाम दिया था 16 साल के एक लड़के ने और उसने महज 50 हजार रुपये के लिए बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंककर दो लोगों की जान ले ली थी. इस ग्रेनेड धमाके में 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुताबिक 7 मार्च को बस स्टैंड पर हमले के तुरंत बाद ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. पकड़े गए लड़के ने पुलिस को बताया था कि वो हिजबुल मुजाहिदीन का आतंकी है. हिजबुल के कमांडर फारुख अहमद भट्ट के कहने पर उसने बस स्टैंड पर ग्रेनेड फेंका था. पकड़े गए लड़के ने पुलिस को ये भी बताया कि पहले ग्रेनेड फेंकने की जिम्मेदारी मुजम्मिल नाम के आतंकी को मिली थी. लेकिन मुजम्मिल ने ग्रेनेड से हमला करने से इन्कार कर दिया. इसके बाद फारुख अहमद भट्ट ने ये जिम्मेदारी 9वीं क्लास में पढ़ने वाले 16 साल के लड़के को दी थी. कौन है फारूख अहमद भट्ट? फारुख अहमद भट्ट एक आतंकी है, जिसने 2015 में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन जॉइन किया था. पुलिस और सुरक्षा बलों की लिस्ट में उसे ए ग्रेड आतंकी बताया गया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. 8 मार्च को फारुख अहमद की एक फोटो सामने आई है, जिसमें वो एक अत्याधुनिक राइफल पकड़े हुए हिजबुल के आतंकियों के साथ खड़ा है.
 

जम्मू के भीड़भाड़ वाले बस स्टैंड पर ग्रेनेड हमला, 18 घायल

 

Advertisement

Advertisement

()