LOC पर लगातर सीजफायर तोड़ा जा रहा है. मंगलवार को LoC पार से हुई फायरिंग में सातसिविलियन की मौत हो गई और एक महिला जवान शहीद हो गई. मरने वालों में दो बच्चे भीशामिल हैं. खबर है कि 18 लोग जख्मी भी हुए हैं.पाकिस्तान के साथ हुए हालिया तनाव के बाद LoC से सटे गांवों में लोगों का रहनामुहाल हो गया है. बीते शुक्रवार को पाकिस्तान की तरफ से गोली चली और दुएन गांवके 16 साल के अजय कुमार की मौत हो जाती है.अजय बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहा था. उसी दिन पुंछ में एक औरत की भी मौत हो गई.सोमवार को फिर पाकिस्तान की तरफ से पुंछ और राजौरी जिलों में मोर्टार, गोले दागेजाते हैं. इसमें आर्मी का एक जवान शहीद हो गया और मेंढर सेक्टर में गोलाबारी से एकऔरत की मौत हो गई.एनडीटीवी के मुताबिक दुएन गांव के पास ही खौर शहर में नोटिस चस्पा किए गए हैं. इननोटिस में हिदायत दी गई है कि वो अपने घर की लाइट बंद रखें. और किसी भी अजनबी सेबात न करें और न ही फोन पर कोई इन्फॉर्मेशन शेयर करें. आर्मी, बीएसएफ, पुलिस औरकिसी भी फ़ोर्स के बारे में किसी से भी बात न करें. इस सरकारी नोटिस में आगाह कियागया है कि अगर आपको कोई फोन आता है और वो खुद को आर्मी या किसी फ़ोर्स से बताए तोकोई भी जानकारी उसे न दें और बेहतर ये है कि अनजान नंबर को रिसीव ही न करें. अगरकोई संदिग्ध इलाके में दिखता है तो उसकी जानकारी पुलिस को दें. गांव में रहने वालेअतुल सिंह कहते हैं इससे पहले ऐसे नोटिस नहीं देखे थे. और ये नोटिस सिर्फ खौर जिलेमें ही नही लगे हैं दूसरे इलाकों में भी लगे हैं.LoC के पास गांवों में लगाए गए नोटिस.तरसीम सिंह कहते हैं कि इंडिया-पाक का ये तनाव कब खत्म होगा पता नहीं. धान की फसलसुनहरी हो चुकी है. और खेतों तक में नहीं जा सकते हैं. क्योंकि बॉर्डर पार सेफायरिंग हो रही है. खेत एलओसी से महज एक किलोमीटर की दूरी पर ही हैं. खेतों मेंजाना होता है. लेकिन दूसरी तरफ से गोली चलती है और गोले दाग दिए जाते हैं. तरसीमकहते हैं कि पिछले तीन साल से फसल नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बॉर्डर पार दुश्मनीकी फसल पक रही है. वो दुखी होकर कहते हैं कि उनकी फैमिली को बाकी गांव के लोगों कीतरह यहां से बाहर भेज दिया गया है. ये दूसरी बार है जब अपना घर छोड़ना पड़ रहा है.इससे पहले उन्हें कारगिल वॉर के बाद यहां शिफ्ट किया गया था. 20 साल में उन्होंनेफिर से अपनी जिंदगी संवारी और अब फिर दूसरी जगह दरबदर होने का डर है. पाकिस्तान बारबार सीजफायर को तोड़ रहा है. उड़ी अटैक के बाद हुई सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तानबौखलाया हुआ है. लोगों का गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है. अंधेरे में रहना मजबूरीबन गया है, क्योंकि रोशनी को निशाना बनाया जा सकता है.फायरिंग जारी है. खबर लिखते लिखते दूसरी दुःख भरी खबर आई कि पाकिस्तान की तरफ सेफायरिंग में सांबा सेक्टर में एक लड़की की मौत हो गई. इसके अलावा दो और लोगों केमरने की खबर है. अरनिया में 4 लोग जख्मी हो गए हैं. नौशेरा सेक्टर में भी फायरिंगहो रही है. कुल जख्मियों की संख्या 8 हो गई है.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़ेंबधाई हो! इंडियन आर्मी ने 4 पाकिस्तानी आतंकी मार गिराएबलूचिस्तान में पाकिस्ताने करे अत्याचार, जल्दी से आजा मैया होके शेर पर सवारPOK दहल उठा था और मारे गए 87 हजार से भी ज्यादा लोग