The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jammu and Kashmir: Security forces, terrorists exchange fire in Nagrota

नगरोटा में आर्मी पर फिदायीन हमला, दो जवान शहीद और 4 जख्मी

जम्मू-कश्मीर: फायरिंग हो रही है. एक आतंकी को मार गिराया है और चमलियाल में BSF ने 3 आतंकी ढेर कर दिए हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
पंडित असगर
29 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2016, 06:05 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जम्‍मू कश्‍मीर के नगरोटा में श्रीनगर-जम्मू हाइवे पर इंडियन आर्मी की एक टुकड़ी पर फिदायीन हमला हुआ है. आतंकियों और सिक्योरिटी फोर्सेज के बीच अब भी फायरिंग हो रही है. 2 से 3 आतंकियों के होने की आशंका जताई जा रही है. एक आतंकी को आर्मी ने मार गिराया है. हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं. और 4 जवानों के जख्मी होने की खबर मिल रही है. हमला सुबह करीब 5.30 बजे हुआ है. सांबा सेक्टर में चमलियाल पोस्ट पर भी फायरिंग हुई है. यहां  BSF निशाना बनाया गया है.  BSF की पेट्रोलिंग पार्टी को निशाना बनाया गया है. यहां हुए एनकाउंटर में BSF ने तीन आतंकी ढेर कर दिए हैं. रामगढ़ के रास्ते आतंकियों ने घुसपैठ की थी.
https://twitter.com/ANI_news/status/803418897256853504?ref_src=twsrc%5Etfw
जानकारी के मुताबिक, नगरोटा में आत्मघाती हमला है. आतंकी श्रीनगर की तरफ से आए थे. इलाके को खाली करा लिया गया है और स्कूलों को बंद रखने को कहा गया है. उस इलाके को पूरी तरह घेर लिया गया है, जहां आतंकियों ने टुकड़ी को निशाना बनाया है. ऑपरेशन जारी है. आर्मी और आतंकियों के बीच लगातार ये दूसरे दिन मुठभेड़ हुई है. सोमवार को भी सिक्योरिटी फोर्सेज और आतंकियों के बीच हंदवाड़ा के लांगेट इलाके में मुठभेड़ हुई थी. अभी ज्यादा जानकारी नही मिल पायी है. पूरी जानकारी का इन्तजार है.
Image embed

नगरोटा में आर्मी ने इलाके को खाली करा लिया है.

Advertisement

Advertisement

()