The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jammu and Kashmir chief minister Mufti Mohammad Sayeed passes away at AIIMS, Delhi

नहीं रहे जम्मू-कश्मीर के CM मुफ्ती मोहम्मद सईद

79 साल के सईद को निमोनिया हो गया था. 24 दिसंबर से AIIMS में भर्ती थे. आखिरी इच्छा में कहा- 'महबूबा बनें CM'.

Advertisement
pic
7 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 6 जनवरी 2016, 04:12 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद का निधन हो गया है. 79 साल के सईद सांस की तकलीफ के बाद 24 दिसंबर को AIIMS में भर्ती हुए थे और बुधवार से वेंटिलेटर पर थे. वह जम्मू कश्मीर में बीजेपी-पीडीपी की गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री थे. उन्होंने 1999 में जम्मू कश्मीर पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) बनाई थी. बुखार, गर्दन में दर्द और सांस की तकलीफ के चलते उन्हें 14 दिन पहले एम्स के ICU में एडमिट कराया गया था. उन्हें निमोनिया की शिकायत थी और उसकी वजह से काफी कॉम्पलिकेशंस हो गए थे. उनके प्लेटलेट काउंट भी काफी गिर गए थे. पीडीपी का अध्यक्ष पोस्ट सईद की बेटी महबूबा मुफ्ती के पास है.  मुफ्ती की राजनीतिक विरासत महबूबा ही संभालेंगी और लगभग तय माना जा रहा है कि वह जम्मू-कश्मीर की अगली मुख्यमंत्री होंगी. सूत्र भी बता रहे हैं कि निधन से पहले मुफ्ती मोहम्मद सईद ने यही इच्छा जताई थी. चार दिनों के बाद महबूबा CM पद की शपथ लेंगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा कि अपने लंबे राजनीतिक सफर में उन्होंने बहुत प्रशंसक कमाए. हम सब उन्हें मिस करेंगे. https://twitter.com/narendramodi/status/684946321111781376 https://twitter.com/narendramodi/status/684946190572453888 https://twitter.com/narendramodi/status/684945967787847680 होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके दुख जताया. उन्होंने लिखा कि मुफ्ती आम लोगों, खास तौर से वंचितों से मोहब्बत करते थे और घाटी में पूरी तरह शांति स्थापित करना चाहते थे. कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उनके निधन पर ट्वीट किया है. https://twitter.com/BJPRajnathSingh/status/684940980189933568 https://twitter.com/BJPRajnathSingh/status/684940688954228736 https://twitter.com/BJPRajnathSingh/status/684940555294392322 https://twitter.com/OfficeOfRG/status/684945719602499585 मुफ्ती के राजनीतिक विरोधी नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और सूबे के एक्स सीएम उमर अब्दुल्ला ने भी मुफ्ती को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने लिखा, 'अभी मुफ्ती साहब के निधन की बुरी खबर सुनी. मैं हैरान और दुखी हूं. रेस्ट इन पीस.' https://twitter.com/abdullah_omar/status/684935618493743104 https://twitter.com/ArvindKejriwal/status/684941842715037696 मुफ्ती मोहम्मद सईद 1987 तक कांग्रेस में रहे. उसके बाद वीपी सिंह के जनमोर्चा में शामिल होने के लिए उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी. 1989 में वीपी सिंह सरकार में वह देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री बने.

Advertisement

Advertisement

()