15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस से ठीक एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आतंकी संगठनजैश-ए-मोहम्मद के मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने 4 आतंकियों को गिरफ्तारकिया है. पुलिस का दावा है कि ये आतंकी स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोटरसाइकिल केजरिए IED का इस्तेमाल कर ब्लास्ट करना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें वक्त रहतेगिरफ्तार कर लिया और साजिश को नाकाम कर दिया.आजतक संवाददाता कमलजीत संधू की रिपोर्ट के मुताबिक सुरक्षाबल, जम्मू-कश्मीर मेंलगातार आतंकियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं. इसी अभियान के तहत जैश के 4 आतंकियोंको गिरफ्तार किया गया है. ये आतंकी ड्रोन के जरिए गिराए गए हथियारों को जमा करने औरघाटी में सक्रिय जैश आतंकियों तक उन्हें पहुंचाने की साजिश रच रहे थे. साथ ही IEDहमला करने की फिराक में थे.रिपोर्ट में कहा गया है कि आतंकी देश के अन्य शहरों में भी 'टारगेट' की रेकी कर रहेथे. पुलिस ने सबसे पहले मुंतजिर मंजूर उर्फ सैफुल्ला को गिरफ्तार किया. ये पुलवामाका रहने वाला है और जैश का आतंकी है. इसके पास से पुलिस ने पिस्तौल, मैगजीन, कारतूसऔर हैंडग्रेनेड बरामद किए हैं. पुलिस ने उस ट्रक को भी सीज किया है जिसे घाटी मेंहथियारों को लाने के लिए इस्तेमाल किया गया था.पुलिस ने एक के बाद एक ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है.इस कामयाबी के बाद पुलिस ने उसकी दी जानकारी के आधार पर 3 और आतंकियों को गिरफ्तारकिया. इनमें पहला नाम इजाहर खान उर्फ सोनू खान का है. सोनू पश्चिमी यूपी के शामलीजिले का रहने वाला है. सोनू के अलावा शोपियां के रहने वाले तौसीफ अहमद शाह औरपुलवामा के रहने वाले जहांगीर अहमद भट को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है.सोनू ने पुलिस को बताया कि पाकिस्तान के जैश कमांडर मुनाजिर खान ने उसे अमृतसर सेहथियार उठाने को कहा था जो ड्रोन से गिराए गए थे. साथ ही उसे पानीपत रिफायनरी कीरेकी करने को भी कहा था. उसने रेकी की और पाकिस्तान वीडियो भी भेजे. इसके बाद उसेअयोध्या स्थित राम जन्मभूमि की रेकी का टास्क दिया गया, लेकिन इससे पहले ही उसकीगिरफ्तारी हो गई.तौफीक अहमद शाह को पाकिस्तानी जैश कमांडर शाहिद औऱ अबरार ने जम्मू पहुंचने के लिएकहा था. तौफीक जम्मू पहुंच गया. इसके बाद उसे एक बाइक खरीदने को कहा गया. इसी बाइकके जरिए जैश IED ब्लास्ट करना चाहता था. इसमें इस्तेमाल होने वाली IED को ड्रोन केजरिए गिराया जाना था, लेकिन इससे पहले ही तौफीक को गिरफ्तार कर लिया गया.तीसरा आतंकी जहांगीर अहमद भट, फलों का व्यापारी है. वह जैश के आतंकी शाहिद केसंपर्क में था और उसने ही इजाहर खान की पहचान शाहिद से कराई थी. ऐसा दावा है कि भट,जैश के लिए कश्मीरी युवाओं की भर्ती कर रहा था.