थर्ड अंपायर ने इसे भी आउट दे दिया, मगर सामने वाले कप्तान ने जो किया वो मजेदार था
इस तरह के कम ही उदाहरण मिलते हैं.
Advertisement

मैदान पर बहुत देर तक हंगामा हुआ.
Quick AI Highlights
Click here to view more
बिग बैश लीग लगातार किसी न किसी वजह से पॉपुलर हो रही है. कभी बल्ला उछालकर टॉस किया जाता है तो कभी नई तरह की टैक्नॉलजी का यूज करके ये लीग खबरों में आ जाती है. अब एक और मजेदार चीज हुई है. हुआ ये कि ए़डिलेड स्ट्राइकर्स और ब्रिसबेन हीट्स के बीच मैच चल रहा था. इस बीच ब्रिसबेन हीट्स के बल्लेबाज जेम्स पैटिंसन ने एक सिंगल रन लेने की कोशिश की मगर कीपर के हाथ में गेंद पहुंच गई और स्टंप्स पर लगा दी. मैच बुधवार को हो रहा था.
मामला थर्ड अंपायर के पास गया. जब रीप्ले देखा गया तो उसमें पैटिंसन का बल्ला लाइन के अंदर था जब बेल्स हटीं थी. सिर्फ अंदर नहीं था, काफी अंदर था. सभी आश्वस्त थे कि ये तो आउट नहीं है. मगर थर्ड अंपायर ने इसे आउट दे दिया. फील्ड अंपायर समेत मैच रैफरी को भी लगा कि ये शायद थर्ड अंपायर ने गलत सिग्नल दे दिया. बल्लेबाज पैटिंसन को भरोसा नहीं हुआ कि ये आउट है. फील्ड अंपायर ने एक बार फिर कंफर्म किया और थर्ड अंपायर ने अपने फैसले को बदला नहीं. ऐसे में पैटिंसन पर दबाव बनने लगा कि वो फील्ड छोड़ जाएं. क्राउड में हूटिंग होने लगी. फिर आखिरकार बल्लेबाज को फील्ड छोड़ जाना पड़ा. मगर खेल भावना का ध्यान रखते हुए एडिलेड स्ट्राइकर्स के कप्तान कोलिन इंग्राम ने पैटिंसन को वापस बुला लिया. यानी कप्तान ने रन आउट की अपील वापस ले ली.
वीडियो देखिए-
वो वापस क्रीज पर आए और खेलने लगे. उधर क्राउड में इस जेस्चर को लोगों ने खूब सराहा. बाद में जब कप्तान इंग्राम से पूछा गया कि क्या इससे पहले उन्होंने कभी किसी अपील वापस लेने की कोई घटना सुनी है, इंग्राम ने कहा कि नहीं ये पहली बार हुआ और यही कारण है कि उन्हें पहले इस रूल का पता करना पड़ा कि ऐसा हो सकता है या नहीं."We can all clearly see that it wasn’t out, you’ll look like an idiot on TV if it isn’t, but we’ve got to back what we saw and most of our boys were happy and just wanted to get on with the game.” #BBL08
MORE: https://t.co/cxdHT4Zh8C pic.twitter.com/z4Gj7xegsq — Fox Cricket (@FoxCricket) December 19, 2018

