The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jalees Ansari aka Dr Bomb a convict in 1993 Mumbai blasts case Out on parole is missing

1993 मुंबई धमाकों का दोषी 'डॉक्टर बम' लापता हो गया है

परोल पर बाहर निकला था.

Advertisement
pic
17 जनवरी 2020 (अपडेटेड: 17 जनवरी 2020, 06:09 AM IST)
Img The Lallantop
जलीस अंसारी (बाएं) को शुक्रवार 17 जनवरी को अजमेर जेल में सरेंडर करना था. फोटो: India Today
Quick AI Highlights
Click here to view more
1993 के मुंबई सीरियल बम धमाके. इनका दोषी जलीस अंसारी. उसके नाम के आगे अब 'लापता' जुड़ गया है. वो मुंबई के अपने घर से गायब हो गया है. राजस्थान की अजमेर जेल में उम्रकैद की सज़ा काट रहा अंसारी 21 दिन की परोल पर घर आया था. गुरुवार, 16 जनवरी को वो अपने घर से सुबह निकला लेकिन लौटा नहीं. देशभर में 50 से ज़्यादा बम धमाकों को अंजाम देने वाला जलीस अंसारी. एक MBBS डॉक्टर. बम बनाने में इतना माहिर कि उसका नाम ही 'डॉक्टर बम' पड़ गया.  पुलिस ने बताया कि अंसारी मुंबई के अग्रीपाडा थाने के मोमिनपुर का रहने वाला है. सर्च ऑपरेशन शुरू हो गया है अंसारी के बेटे जै़द अंसारी ने लापता होने की शिकायत दर्ज़ कराई. जै़द की शिकायत के मुताबिक, जलीस अंसारी तड़के उठा और घरवालों से नमाज़ पढ़ने की बात कहकर निकला, लेकिन फिर नहीं लौटा. जै़द की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज़ कर लिया है. उसे खोजने का अभियान भी शुरू हो गया है. रोज़ पुलिस स्टेशन में हाज़िर होता था  पुलिस ने बताया कि अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में परोल के लिए याचिका डाली थी. उसे इस शर्त पर परोल मिली कि पुलिस स्टेशन में हर दिन उसे 10 से 12 बजे के बीच हाज़िर होना होगा. शुक्रवार, 17 जनवरी को उसे जेल में सरेंडर करना था. अग्रीपाडा के सीनियर इंस्पेक्टर सवलाराम अगावने ने कहा, 'हमने उसे खोजने के लिए कई टीम लगा दी हैं. हम अजमेर से ख़बर का इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि हो सकता है कि वो अजमेर जेल में सरेंडर करने के लिए निकला हो.' सिमी और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े होने का आरोप 1994 में पहली बार CBI ने अंसारी को राजधानी एक्सप्रेस में बम रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. उस पर बाबरी विध्वंस के बाद पुणे में बम प्लांट करने का आरोप है. अंसारी ने मालेगांव के गिरना नदी में भी प्रयोग के तौर पर ब्लास्ट कराया था. अंसारी जयपुर ब्लास्ट,अजमेर ब्लास्ट में भी दोषी है. इस केस में उसे 10 साल की सजा सुनाई गई थी. आरोप है कि 'डॉक्टर बम' सिमी और इंडियन मुजाहिदीन जैसे संगठनों से जुड़ा था.
एजाज लकड़ावाला: डी कंपनी का शार्प शूटर जिसपर छोटा राजन ने हमला करवाया था

Advertisement

Advertisement

()