अगर संदेह है तो सबूत दो... निज्जर मर्डर में 3 भारतीयों के अरेस्ट पर जयशंकर ने कनाडा को जवाब दे दिया
S Jaishankar ने कहा है कि Nijjar Murder पर Canada में जो कुछ हो रहा है वो उनकी Internal Politics के चलते हो रहा है. कैसे? ये भी बताया है जयशंकर ने.

खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है. 3 मई को निज्जर हत्या मामले में कनाडा पुलिस ने तीन भारतीयों को अरेस्ट किया था. अब विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कनाडा की कार्रवाई पर बयान दिया है (S Jaishankar Canada Nijjar). उन्होंने कहा कि भारत को इंतजार रहेगा कि कनाडाई पुलिस उन तीन नागरिकों के बारे जानकारी साझा करेगी. बोले- उन्होंने कोई सबूत नहीं दिए, भारत पर आरोप लगाना उनकी राजनीतिक मजूबरी है.
अपने दो दिवसीय ओडिशा दौरे के दौरान एस जयशंकर ने भाषण में कहा कि तीनों संदिग्ध साफ तौर पर किसी तरह के गैंग बैंकग्राउंड से हैं और उन्हें मामले पर पुलिस की जानकारी देने का इंतजार करना होगा. निज्जर हत्या मामले पर बोले,
जयशंकर ने आरोप लगाया,
उन्होंने आगे कहा,
ये भी पढ़ें- हरदीप सिंह निज्जर मर्डर केस में अब कनाडाई सांसद ने कहा- 'भारत सरकार ने करवाई हत्या... '
रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस के मुताबिक, तीन भारतीय आरोपियों की पहचान 28 साल के करणप्रीत सिंह, 22 साल के कमलप्रीत सिंह और करण बराड़ के तौर पर हुई है. तीनों को अल्बर्टा के एडमॉन्टन इलाके से गिरफ्तार किया गया. उन पर हत्या के साथ-साथ हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है.
वीडियो: अमित शाह ने निज्जर की हत्या पर कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को क्या सुना दिया?

.webp?width=60)

