पठानकोट आतंकी हमले करने वाला टेररिस्ट ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद के 2-3 फिदायीन दिल्लीमें छुपे हो सकते हैं. अनुमान लगाया जा रहा है कि ये फिदायीन या तो पठानकोट मेंआतंकी हमला करने वाले ग्रुप के साथ आ कर चोरी से दिल्ली में घुस आए होंगे. या फिरदिल्ली में अलग से हमला करने के लिए बाद में आए होंगे. इंटेलिजेंस ब्यूरो से आएइनपुट के बाद नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी और दिल्ली पुलिस चौकन्नी हो गई है. बीतेरविवार सुरक्षा कर्मियों और पुलिस को सीलमपुर और जामिया नगर जैसे इलाकों को स्कैनकरते देखा गया. हालांकि सीनियर अफसरों का कहना था कि ये उनकी अक्सर होने वाली'गैदरिंग ड्रिल' का हिस्सा है. सिक्योरिटी एजेंसियों ने सभी केंद्र शासित प्रदेशोंयानी यूनियन टेरिटरीज को चौकन्ना रहने के लिए कहा है. पठानकोट में हुए आतंकी हमलोंके बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. 26 जनवरी तक शहर को 'हाई अलर्ट' पर रखाजाएगा. इस बार 26 जनवरी परेड के चीफ गेस्ट फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदहैं. चूंकि बीते नवंबर IS ने पेरिस (फ्रांस) पर सीरियल अटैक किए थे, ओलांद के आनेपर शहर में चौकसी बढ़ा दी गई है.