The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jaish-e-Mohammad maulana masood azhar chief was detained two days ago

दो दिन पहले हिरासत में लिया गया था आतंकी मसूद अजहर

मसूद और उनके भाई रऊफ को 30 दिनों के लिए प्रोटेक्टिव हिरासत में लिया गया है.

Advertisement
pic
14 जनवरी 2016 (अपडेटेड: 14 जनवरी 2016, 10:03 AM IST)
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
पठानकोट अटैक का मास्टरमाइंट आतंकी मौलाना मसूद अजहर पाकिस्तानी पुलिस की हिरासत में है. बुधवार शाम पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से ये खबर आई. इंडिया में भी हल्ला हो गया कि मसूद अजहर पकड़ा गया. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने गुरुवार को कहा, 'मसूद अजहर को दो दिन पहले ही यानी गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया था.' लेकिन पीटीआई की मानें तो अब तक मसूद अजहर की गिरफ्तारी को लेकर इंडिया को पाकिस्तान की तरफ से कोई  ऑफिशियल इनफॉर्मेंशन नहीं मिली है. https://twitter.com/PTI_News/status/687541030489440256 2001 में भारतीय संसद पर हुए आतंकी हमले के जिम्मेदार मसूद और उनके भाई रऊफ को 30 दिनों के लिए प्रोटेक्टिव हिरासत में लिया गया है.  इस तरह की कस्टडी में अमूमन उसको लिया जाता है जिसकी जान को कोई खतरा हो. पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने कहा कि मौलाना मसूद अजहर के मामले में ऐसा नहीं है. पाकिस्तान मीडिया के मुताबिक, मौलाना मसूद अजहर के ऑफिसों की सील किया कर दिया गया है. मसूद अजहर के करीब 12 साथियों को भी हिरासत में ले लिया गया है. पुलिस मौलाना मसूद अजहर और उसके साथियों से पूछताछ कर रही है. याद रहे कि 2 जनवरी को पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद जिम्मेदार है. इंडियन गवर्मेंट ने पाकिस्तान को मौलाना मसूज अजहर के शामिल होने के सबूत दिए हैं. आतंकी हमले में हमारे 7 जवान शहीद हो गए थे. जबकि 6 आतंकी भी सुरक्षाबलों ने मार गिराए थे.

Advertisement

Advertisement

()