The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • jaipur to delhi sleeper bus caught fire in gurugram

गुरुग्राम में स्लीपर बस में लगी भीषण आग, 2 की मौत, कई घायल

जयपुर से दिल्ली आ रही स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. वहीं 10-12 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है.

Advertisement
pic
8 नवंबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:05 AM IST)
bus catches fire in Gurugram
मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी भीषण आग पर काबू पाया. (फोटो: ANI)
Quick AI Highlights
Click here to view more

हरियाणा के गुरुग्राम में 8 नवंबर की शाम एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई. आग लगने के कारण बस में सवार दो यात्रियों की मौत हो गई है, वहीं कई यात्री झुलस गए हैं. ये स्लीपर बस राजस्थान के जयपुर से दिल्ली आ रही थी. इंडिया टुडे के नीरज वशिष्ठ की रिपोर्ट के मुताबिक ये दुर्घटना गुरुग्राम (Gurugram) में सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर हुई.

फ्लाईओवर पर पहुंचते ही धधक उठी बस

जयपुर से दिल्ली आ रही स्लीपर बस (AR 01 K 7707) 8 नवंबर की देर शाम गुरुग्राम पहुंची. बस जब सिग्नेचर टावर फ्लाईओवर पर पहुंची, तो उसमें से आग की लपटें उठने लगीं. बस में काफी सवारियां मौजूद थीं. आग को देखते हुए तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस और फायर डिपार्टमेंट को दी गई. 

गुरुग्राम में एसिस्टेंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (ACP), क्राइम वरुण दहिया ने बताया कि सूचना मिलते ही बचाव अभियान तुरंत शुरू कर दिया गया था. उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए फायर डिपार्टमेंट की कई गाड़ियों को बुलाना पड़ा.

मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी भीषण आग पर काबू पाया.

बस से निकाले गए दो यात्रियों के शव

ACP वरुण दहिया ने कहा,

"स्लीपर बस से दो शव निकाले गए हैं और कई घायल लोगों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है."

हादसे के बारे में गुरुग्राम पुलिस ने X पर जानकारी दी,

"नेशनल हाईवे-48, गुरुग्राम में गूगल कंपनी के नजदीक एक बस में आग लगने की सूचना मिलते ही श्री विकासअरोड़ा IPS, पुलिस आयुक्त, गुरुग्राम सहित गुरुग्राम पुलिस के अधिकारी, फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया. इस दुर्घटना में घायल पीड़ितों को हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया गया है. हालात पूरी तरह काबू में हैं."

रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में 10-12 लोग झुलसे बताए जा रहे हैं. बस में आग कैसे लगी, अभी इसका पता नहीं चल पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

ये भी पढ़ें- 'दो दिन में घर खाली करो वरना आग लगा देंगे', गुरुग्राम में मुस्लिम विरोधी पोस्टर किसने लगाए?

Advertisement

Advertisement

()