नोटबंदी को लेकर रोज नए-नए कायदे कानून बानए जा रहे हैं. संदीप पाटिल के बेटे कीशादी है. उनको भी पैसे नहीं मिले हैं. जानते हो न संदीप पाटिल को? क्रिकेटर संदीपपाटिल. खैर खबर ये है कि मुंबई के कुछ जैन मंदिर अपने भक्तों को 5 सौ और हजार केपुराने नोट चिपका रहा है. साथ ही कह रहा है कि ये पैसे लोग बदल कर जिस तरह चाहेंवैसे यूज कर सकते हैं. और एक इंसान 25 हजार से 50 हजार तक ले सकता है. ये पढ़करअच्छा लगा न कि मंदिर का ये फैसला उन लोगों के लिए हेल्पफुल है जिनके पास पैसे नहींहैं. तो जनाब एक मिनट रुकिए. और ये पढ़िये.मंदिरों ने पैसे देने के साथ एक शर्त रखी है. मंदिरों को वो पैसे अप्रैल तक वापसचाहिए. वो भी नए नोटों में.लगा न जोर का झटका धीरे से.हुआ ये है कि नोटबंदी से पहले मंदिरों को थोक के भाव से चंदा मिला था. जिसे अबखपाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है. तो वो भक्तों से उन्हें चलाने के लिए मदद मांगरहे हैं. मंदिर आपसे इन पैसों के ब्याज नहीं लेगा. जितना आप लेंगे उतना अगले सालअप्रैल तक आपको वापस करना होगा. वो भी नए नोटों में. लालबाग के मंदिर के ट्रस्टीकहते हैं, 'मंदिर पैसों का ब्याज भक्तों से नहीं लेगा. लोग अपनी जरूरत के अनुसारउसे खर्च कर सकते हैं.' लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो कईयों का कहना है किये भगवान का आशीर्वाद हो सकता है. अगर आपको भी पैसों की जरूरत है. और आप मुंबई मेंरहते हैं तो कट लीजिए पास के जैन मंदिर में. पैसे लीजिए. ब्याज की चिंता से मुक्तहोकर पैसों का इस्तेमाल करिए और फिर उन्हें लंबी लाइन में लगकर बदलिए. और अप्रैल तकउन्हें मंदिर को पकड़ा आइए.--------------------------------------------------------------------------------ये भी पढ़िये..दो आतंकी एनकाउंटर में मारे गए, उनके पास से मिले दो हजार के नए नोटनोटबंदी के बाद उपचुनावों के नतीजे: त्रिपुरा में CPM, पुदुचेरी में कांग्रेस जीतीछुट्टे नहीं मिल रहे? तेलंगाना वालों से सीखो, ये जुगाड़ अपनाओनोट बैन के बाद किसानों के लिए बड़ी राहत का ऐलाननोट बैन के बाद पहली बड़ी खुशखबरी नरेंद्र भाई ने दी है'छुट्टे नहीं हैं' का बहाना नहीं चलेगा, कालका मैय्या पेटीएम ले रही हैंये कैसी तैयारी, नए नोट आधे छपे हुए निकल रहे हैं एटीएम से!ये नोट नहीं, चाइनीज माल है मितरों