दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में बीते गुरुवार को 27 साल के एक आदमी ने अपनीपत्नी का गला घोंट कर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.उनका कहना है कि आरोपी से पूछताछ के बाद उसपर कुछ और धाराएं भी लगेंगी. पार्वतीकपिल की दूसरी पत्नी थी. दोनों डिफेंस कॉलोनी में रहते थे. कपिल की पहली पत्नी सेउसका कोई बच्चा नहीं था. दहेज के लिए वो अपनी पहली पत्नी को हर वक्त परेशान करताथा. मारता-पीटता भी था. कपिल का टॉर्चर सहने से उसे सुसाइड करना ज्यादा सही लगा.उसने आत्महत्या कर ली थी. पुलिस ने कपिल को गिरफ्तार कर लिया. उसपर दहेज के लिएहत्या करने का आरोप था. कोर्ट ने 7 साल की सजा सुना दी. जेल से निकलते ही उसनेपार्वती से शादी कर ली. शादी के 5 साल बाद भी दोनों को बच्चा नहीं हुआ. बीते सालोमें पार्वती को कई बार मिसकैरिज हुए. इस बात से चिढ़े कपिल ने आयरन के तार सेपार्वती का गला घोंट कर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने लाश को बेड पर छोड़ दिया.जांच से पता चला है कि शर्मा ने पार्वती का गला घोंटने से पहले उसकी पिटाई की थी.उसे मारने के 15 मिनट बाद कपिल ने पड़ोसियों को बुलाया. और कहा कि वो होली के लिएमिठाई लाने बाजार गया हुआ था. घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी ने पंखे से लटकर अपनीजान दे दी है. उसने अपने एक पड़ोसी से बाइक मांगी ताकि वो अपनी पत्नी को अस्पताल लेजा सके. पार्वती के शरीर पर घाव के कई निशान थे. डॉक्टर्स को गुमराह करने के लिएउसने जानबूझ कर बाइक को ऑटो से भिड़ाया. उसने डॉक्टरों से कहा कि उसकी बीवी ने पंखेसे लटकर सुसाइड कर लिया है. द इंदियन एक्सप्रेस के मुताबिक पुलिस का कहना है कि 24मार्च को उन्हें एम्स के ट्रॉमा सेंटर से फोन आया था. डॉक्टरों ने बताया कि एक औरतने फांसी लगाकर अत्महत्या कर ली है. पुलिस ने डेड बॉडी की जांच की तो उन्हेंपार्वती के गले पर निशान मिले जो ये बता रहे थे कि उसने सुसाइड नहीं किया है. उसेगला दबाकर मारा गया है. फौरन एक क्राइम टीम को कपिल के घर भेजा गया. वहां उन्हें नतो कुर्सी मिली और न ही स्टूल जिसपर चढ़कर पार्वती अपने आप को पंखे से लटका सके.पड़ोसियों से पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि दोनों अक्सर बच्चे के मसले को लेकरझगड़ते थे. कपिल पार्वती को मारता था. 26 मार्च को पुलिस ने कपिल को पूछताछ के लिएहिरासत में ले लिया. पार्वती की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से सच सामने आया और पुलिस नेकपिल को गिरफ्तार कर लिया.