7 बार फांसी पर लटकाऊंगी और एक सौ तेरह साल की जेल!
बांकीपुर के विधायक के भाई का हो गया है कतल. और एसपी आभा माथुर ने उठा ली है लाठी.
Advertisement

फोटो - thelallantop
Quick AI Highlights
Click here to view more
प्रकाश झा की 'जय गंगाजल' का दूसरा वाला ट्रेलर आ गया है. बांकीपुर के विधायक के भाई का हो गया है कतल. और एसपी आभा माथुर ने उठा ली है लाठी. ये तो पता ही होगा कि फिल्म बिहार के बांकीपुर पर बेस्ड है. अगली 4 मार्च को रिलीज हो रही है. प्रकाश झा की लिखी है. प्रोड्यूसर भी झा हैं. एक्टिंग भी वही कर रहे हैं.
https://youtu.be/fUzMV3IDpio
12 साल पहले आई गंगाजल सीरीज की अगली फिल्म है लेकिन इस बार अजय देवगन की जगह प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में है. एसपी बनी हैं, नाम है आभा माथुर. पहला ट्रेलर देखिए यहां.
https://youtu.be/pnSqqTrqQFE
फिल्म में प्रकाश झा खुद भी एक्टिंग कर रहे हैं. पुलिस अफसर बने हैं. प्रियंका चोपड़ा धाकड़ अफसरनी हैं. और प्रकाश झा को भी हड़काती नजर आ रही हैं.

Source - Youtube Screengrab
फिल्म के डायलॉग धांसू हैं. नमूना देखिए.
"आपको भी न, 24 घंटा का गैप हो जाए न तो गर्लफ्रेंड के जैसा मिस करने लगते हैं"
"आपके अपराधों की इतनी संगीन फाइलें हैं मेरे पास, कम से कम सात बार फांसी पर लटकाउंगी और 113 साल की जेल"
जिस वर्दी को आप रखैल समझते हैं,वही वर्दी आपको गिरफ्तार करेगी,और खींच के ले जाएगी उसी जनता के सामने,जिसके पॉवर का आपने बलात्कार किया है"
"मैं यहां टेबल-कुर्सी पर बैठकर सलामी ठुंकवाने नहींआई हूं.
"इस बांकीपुर में ऊपर-नीचे,दाएं-बाएं सब हमारे इशारे पर होता है."
"चार बार से बांकीपुर के विधायक हैं हम,पांचवी बार,छठवीं बार,सातवीं बार,आठवीं बार. आजीवन हमीं रहेंगे बांकीपुर के विधायक."
"कीचड़ को धोने के लिए साफ़ पानी की जरूरत होती है,गंदे पानी की नहीं."
"मस्ती से जीना है तो कभी अपना इमेज बनने ही मत दो."
"मैं उसकी इज्जत करती हूँ,जो कानून तोड़ने वाले को तोड़ता है."
"जब खाकी का रंग सही हो न तो चाहे उसे मर्द पहने या औरत तुम जैसे नामर्दों को चुटकी में उसकी औकात दिखला देती है."