दिवाली वीकएंड पर अमेज़न पर रिलीज़ हुई 'जय भीम' फ़िल्म को क्रिटिक्स और जनता द्वाराखूब सराहना मिल रही है. 'जय भीम' की कहानी इरुला ट्राइब से ताल्लुक रखने वालेराजाकन्नू नाम के व्यक्ति के असल जीवन पर आधारित थी. राजाकन्नू की पुलिस कस्टडी मेंमौत हो गई थी. जिसके बाद नब्बे के दशक में इस केस को लेकर बहुत लंबी क़ानून लड़ाई चलीथी. 'जय भीम' फ़िल्म में मुख्य भूमिका सूर्या ने निभाई है. द हिन्दू में छपी खबर केमुताबिक अब सूर्या ने 10 लाख रुपये राजाकन्नू की पत्नी के नाम जमा किए हैं.खबर के मुताबिक सूर्या ने ये धनराशि CPI(M) स्टेट सेक्रेटरी के. बालाकृष्णन कीरिक्वेस्ट पर राजाकन्नू की पत्नी पार्वती अम्मल के नाम की है. पार्वती चेन्नई केपास लेबर का काम करती हैं और अपना जीवन मुश्किल से व्यतीत कर रही हैं. सूर्या ने इसविषय में कहा, "हम राजाकन्नू की वाइफ पार्वती अम्मल की मदद इस तरीके से करना चाहतेहैं कि आने वाले कई सालों तक उन्हें फ़िर कोई तकलीफ़ ना हो. इसलिए हमने पार्वती केअकाउंट में दस लाख रुपये डिपॉजिट किए हैं. पार्वती इस रकम से मिलने वाले ब्याज सेअपना जीवन व्यतीत कर सकती हैं. साथ ही हम इस कोशिश में हैं कि ट्राइबल बच्चों कीमदद कर पाएं. इस कास्ट बेस्ड डिस्क्रिमिनेशन का एक ही उपाय है और वो है शिक्षा."सुपरस्टार सूर्या.ये पहली बार नहीं है, जब सूर्या किसी की मदद को आगे आए हों. इससे पहले सूर्या ने 1करोड़ रुपये ट्राइबल बच्चों की पढ़ाई के लिए दान किए थे. सूर्या ने ये पैसे एक ट्रस्टके नाम तमिलनाडु के चीफ़ मिनिस्टर एम के स्टालिन के सामने दिए थे.फ़िल्म 'जय भीम'के साथ अब विवाद भी लग गए हैं. एक पॉलिटिकल पार्टी है PMK. PMK(पट्टाली मक्कल कत्ची) की पैरेंट बॉडी ने 'जय भीम' के मेकर्स और अमेज़न को लीगलनोटिस भेज दिया है. इनके आरोप हैं कि फिल्म में जानबूझकर वन्नियर कम्युनिटी काअपमान किया गया है.हालांकि इस नोटिस भेजे जाने की खबर बाहर आने के बाद सूर्या केफैन्स भी फ़िल्म के सपोर्ट में उतर आए. जिसके बाद सोशल मीडिया पर #IStandWithSuryaट्रेंड होने लगा.