The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jadavpur University student jumps from 2nd floor in hostel saying I am not gay

'मैं गे नहीं हूं', चिल्लाते हुए छात्र ने सुसाइड किया, रैगिंग से परेशान था

पिता का आरोप है कि छात्र के साथ एक सीनियर ने रैगिंग की थी.

Advertisement
pic
12 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 12 अगस्त 2023, 04:59 PM IST)
Jadavpur University student dies after ‘fall from hostel balcony’, police arrests uni passout
जादवपुर सुसाइड मामले में आरोपी गिरफ्तार (साभार - आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

कोलकाता की जादवपुर यूनिवर्सिटी के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली. आजतक से जुड़े राजेश साहा की रिपोर्ट के मुताबिक मृतक स्वप्नदीप कुंडू बंगाली ऑनर्स में फर्स्ट ईयर का स्टूडेंट था. रिपोर्ट के मुताबिक आत्महत्या से पहले स्वप्नदीप बार-बार कह रहा था, 'I'm not gay' (मैं समलैंगिक नहीं हूं). मृतक के पिता ने आरोप लगाया है कि स्वप्नदीप रैगिंग से तंग आ गया था. 

पिता ने शिकायत में यूनिवर्सिटी के ही पूर्व छात्र सौरव चौधरी को आत्महत्या के लिए उकसाने का जिम्मेदार ठहराया है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं पुलिस ने मामले को लेकर मीडिया को बताया कि नदिया जिले के बागुला क्षेत्र के रहने वाले स्वप्नदीप ने 9 अगस्त को हॉस्टेल में सुसाइड कर लिया. पुलिस के मुताबिक,

“स्वप्नदीप के पिता रामप्रसाद कुंडू ने अपनी शिकायत में उस हॉस्टल के कुछ सीनियर छात्र के नाम लेते हुए यह दावा किया था कि वे उनके बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं. इसके बाद पुलिस ने गहन पूछताछ शुरू की.”

हॉस्टल के बाकी छात्रों को जब इसकी जानकारी मिली तो फौरन स्वप्नदीप अस्पताल ले जाया गया. 10 अगस्त की सुबह 3 बजकर 40 मिनट पर डॉक्टर्स ने स्वप्नदीप को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की एक टीम ने 10 अगस्त को स्वप्नदीप के साथ हॉस्टल के रूम में रहने वाले लड़कों से पूछताछ की. 

इसमें होमिसाइड सेक्शन, मॉनिटरिंग सेल, फोरेंसिक विभाग और स्थानीय पुलिसकर्मी शामिल थे. लंबी पूछताछ के बाद यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र सौरव चौधरी को गिरफ्तार किया गया. सौरव ने कबूला कि उसने फर्स्ट ईयर के छात्र स्वप्नदीप कुंडू की रैगिंग की थी.

सौरव चौधरी 2022 में ही गणित में एमएससी कर चुका था. मुख्य छात्रावास में रहने वाला सौरव पश्चिम मेदिनीपुर के चंद्रोकोना टाउन का है. आरोप है कि सौरभ ने स्वप्नदीप कुंडू को शारीरिक और मानसिक रूप से बुरी तरह प्रताड़ित किया था.

वीडियो: बंगाल चुनाव: जादवपुर यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स ने मोदी और ममता पर क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()