The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • News
  • Jackal terror in Kanpur after Wolf attack in Bahraich

अब कानपुर में जंगली जानवर ने 3 लोगों को जख्मी किया, वीडियो में भेड़िया है या कोई और?

प्रशासन का कहना है कि बारिश के कारण जंगली जानवर अपना आवास खो चुके होंगे और आसपास के गांवों में उनके घुसने की आशंका है.

Advertisement
Kanpur Jackal Attack
सांकेतिक तस्वीर. (आजतक)
pic
सौरभ
12 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 12 सितंबर 2024, 07:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

उत्तर प्रदेश के कानपुर से सटे गांवों में जंगली जानवर के हमले में तीन ग्रामीणों के बुरी तरह घायल होने की खबर है. जानवरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है. जानकारी के मुताबिक 10 सितंबर की शाम खेतों में काम कर रहे 10 साल के शानू और राम बहादुर पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया. ऐसा ही एक मामला दूसरे गांव से सामने आया. बताया जा रहा है कि बेहट सकट गांव के रहने वाले राम किशोर (50 साल) पर हमला कर जंगली जानवर उन्हें घायल कर दिया.

स्थानीय प्रशासन को इस बात का संदेह है कि ये हमले सियार ने किए हैं. इलाके के SDM ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

Embed

SDM के अनुसार अधिक बारिश के कारण जंगली जानवर अपना आवास खो चुके होंगे और आसपास के गांवों में घुस आए होंगे. जिस वजह से ऐसी घटनाएं हो रही हैं.

कानपुर से जंगली जानवरों के हमले की ये खबर ऐसे समय आई है जब बहराइच में भेड़ियों ने आंतक मचाया हुआ है. बहराइच से आई ताज़ा जानकारी के मुताबिक अब तक कुल 5 भेड़ियों को पकड़ा जा चुका है. एक भेड़िया अभी भी बाकी है. उसने दो बच्चियों पर हमला किया है. बताया जा रहा है कि जिस भेड़िये ने हमला किया वो जख़्मी है. यही वजह है कि उसका व्यवहार और भी ज़्यादा आक्रामक हो गया है.

स्थानीय लोग इस भेड़िये से बचने के लिए कई तरह के उपाय कर रहे हैं. साथ ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन आखिरी भेड़िये को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है. लेकिन ये छठवां भेड़िया अब तक पकड़ में नहीं आया है. बहराइच में 6 भेड़ियों के इस झुंड ने 8 बच्चों समेत 10 लोगों की जान ली है.

वीडियो: वन निगम के महाप्रबंधक ने बताया,क्यों हो रहा भेड़िया आदमखोर?

Advertisement

Advertisement

()